जोड़ी मोदी-नीतीश जी के हिट हो गयील... प्रचंड जीत के बाद मोदी-नीतीश की वायरल फोटो ने मचाया धमाल
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के एग्जिट पोल के आंकड़ों को पार करते हुए एनडीए (NDA) ने बिहार में प्रचंड जीत दर्ज करने की ओर कदम बढ़ा दिया है। इन आंकड़ों ने एक बात तो साफ कर दी है कि बिहार की…
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के एग्जिट पोल के आंकड़ों को पार करते हुए एनडीए (NDA) ने बिहार में प्रचंड जीत दर्ज करने की ओर कदम बढ़ा दिया है। इन आंकड़ों ने एक बात तो साफ कर दी है कि बिहार की जनता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के लंबे शासन ने अभी तक ऊबी नहीं हैं और नीतीश के वादों पर अब भी बिहार की जनता को भरोसा है।
भाजपा ने शेयर की फोटो
बिहार चुनाव (Bihar Elections) से पहले एक चर्चा हर गली-नुक्कड़ पर थी कि क्या चुनाव जीतने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही एनडीए (NDA) का सीएम फेस होंगे या महाराष्ट्र की तरह इस बार बिहार में भी भाजपा (BJP) कोई ‘खेला’ करेगी। हालांकि प्रचंड जीत के लगभग तय होने के बाद इन कयासों पर कुछ हद तक विराम भाजपा (BJP) की तरफ से ही लगा दिया गया है।
जोड़ी मोदी-नीतीश जी के हिट हो गयील,
बिहार के विकास फिर रिपीट हो गयील!#NDA_कहे_आभार_बिहार pic.twitter.com/cg0Y6VkVNe
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) November 14, 2025
बिहार भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल से पीएम मोदी और नीतीश कुमार (Modi-Nitish) की एक तस्वीर पोस्ट की गई है। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का हाथ पकड़कर ऊपर उठाया हुआ है और सामने जनता का विशाल हुजूम खड़ा है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘जोड़ी मोदी-नीतीश जी के हिट हो गयील, बिहार के विकास फिर रिपीट हो गयील!’
इसका हिंदी में मतलब हुआ कि ‘मोदी और नीतीश (Modi-Nitish) की जोड़ी हिट हो गई है और बिहार में विकास फिर से रिपीट हो गया है।’ चर्चा है कि इस प्रचंड जीत को सेलीब्रेट करने के लिए पीएम मोदी शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। वहीं पूरे बिहार में भाजपा और जेडीयू के कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
