24 घण्टे ऑनलाइन

BJP विधायक बने निर्मल अखाड़े में महामंडलेश्वर, संतों की मौजूदगी में हुआ पट्टाभिषेक

महाकुंभनगर। संगम नगरी प्रयागराज में लगे महाकुंभ में अखाड़े अपने-अपने महामंडलेश्वर और महंत बना रहे हैं। इसी सूची में अब पीलीभीत जिले की बरखेड़ा विधानसभा से BJP विधायक स्वामी प्रवक्तानंद (Swami Prakasthanand) का नाम भी…

24GhanteOnline
January 27, 2025
2 min read

महाकुंभनगर। संगम नगरी प्रयागराज में लगे महाकुंभ में अखाड़े अपने-अपने महामंडलेश्वर और महंत बना रहे हैं। इसी सूची में अब पीलीभीत जिले की बरखेड़ा विधानसभा से BJP विधायक स्वामी प्रवक्तानंद (Swami Prakasthanand) का नाम भी जुड़ गया है। निर्मल अखाड़े ने प्रवक्तानंद को अपना महामंडलेश्वर बनाया है। तमाम साधु-संतों ने चादर उठाकर प्रवक्तानंद को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा, सबसे बड़े जूना अखाड़े ने भी 9 संतों को महामंडलेश्वर बनाया।

दरअसल, अक्रियधाम खमरिया पीलीभीत के पीठाधीश्वर स्वामी प्रवक्तानंद (Swami Prakasthanand) साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बरखेड़ा सीट से विधायक चुने गए थे और 2003 में उनके गुरु स्वामी अलकनंदा ने उनको दीक्षा दिलाई थी, तब से वह समाज सेवा के कार्य में लगे थे। प्रवक्तानंद बचपन अवस्था से ही यह संत परंपरा का निर्वाह कर रहे थे। रविवार को निर्मल अखाड़े ने उनको महामंडलेश्वर बना दिया।

वहीं, सबसे बड़े जूना अखाड़े ने भी 9 संतों को महामंडलेश्वर बनाया और उनकी चादरपोशी की गई।

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर संस्कृत में गूंजी महाकुम्भ के स्वर्गलोक की आभा


जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज ने अखाड़े के प्रसार और विस्तार के लिए श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े में स्वामी विश्वेश्वर भारती, स्वामी अनंतानन्त आनन्दवन भारती महाराज, स्वामी बलराम पुरी महाराज, स्वामी आत्मवंदना गिरिजी, स्वामी विष्णु गिरि, स्वामी ऋषि भारती महाराज, स्वामी विश्वेश्वरी माता स्वामी वीरेन्दर गिरि और स्वामी मनोरमा गिरि महाराज का पट्टाभिषेक के साथ महामण्डलेश्वर पद पर नियुक्ति किया गया। सभी संतों ने महामंडलेश्वरों को आशीर्वाद दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…