24 घण्टे ऑनलाइन

बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एग्जाम में शामिल होने वाले रजिस्टर्ड कैंडिडेट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर…

24GhanteOnline
October 12, 2025
2 min read

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एग्जाम में शामिल होने वाले रजिस्टर्ड कैंडिडेट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज कर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर से किया जाएगा। आइए जानते हैं कि एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों को किन-किन नियमों और गाइडलाइन का पालन करना होगा।

Bihar STET परीक्षा 2025 का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में किया जाएगा। एसटीईटी में कुल दो पेपर होंगे। एक कक्षा 9वीं से 10वीं शिक्षक पात्रता के लिए और दूसरा 11वीं से 12वीं शिक्षक पात्रता के लिए। एग्जाम में राज्य भर के लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए कैंडिडेट आसानी से हाॅल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar STET एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड-


- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।
- यहां एसटीईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
- हाॅल टिकट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

Bihar STET एग्जाम सेंटर पर इन नियमों का करना होगा पालन


- बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- हाॅल टिकट के साथ एक फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा।
- आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड लेकर जा सकते हैं।
- निर्धारित समय से देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- एग्जाम हाॅल में मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी लेकर नहीं जा सकते हैं।
- सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Bihar STET परीक्षा पैटर्न?


दोनों पेप में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 नंबरों का होगा और माइनस मार्किंग नहीं लागू की गई है। एग्जाम का समय 2 घंटे 30 मिनट का होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी पूर्व में जारी डिलेट नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…