बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को तगड़ा झटका, राजद के दो दिग्गज नेता भाजपा में शामिल
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की खीचातानी के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को तगड़ा झटका लगा है। राजद के दो दिग्गज नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। राजद में…
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की खीचातानी के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को तगड़ा झटका लगा है। राजद के दो दिग्गज नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। राजद में चल रही अंतर्कलह के कारण दोनों नेताओं ने पार्टी छाड़ी है। दोनों नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को अपना इस्तीफा दिया है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। नवादा विधानसभा सीट से राजद विधायक विभा देवी और रजौली विधानसभा सीट से राजद (RJD) विधायक प्रकाश वीर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
दोनों विधायकों ने एक साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। दोनों विधायकों ने बिहार के विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को अपना इस्तीफा दे सौंपा है। इस्तीफा देने के बाद दोनों विधायकों ने कहा कि वह अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और के नेतृत्व के साथ विकास की राजनीति में भागीदार बनना चाहते हैं।
इस्तीफा देने के बाद दोनों विधायकों ने कहा कि उनका इस्तीफा देने का कारण राजद (RJD) में अंतर्कलह और नेतृत्व में कमी बताई है। राजद को यह झटका तब लगा है जब बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत झोंके हुए हैं।
बता दें कि नवादा जिला राष्ट्रीय जनताा दल का पारंपरिक गढ़ माना जाता रहा है, जहां अब पार्टी की पकड़ कमजोर होती दिख रही है। राजनीतिक विश्लेषकों (political analysts) का मानना है दोनों विधायकों का भाजपा में जाना राजद के संगठनात्मक मनोबल पर असर डाल सकता है, खासकर दक्षिण बिहार के इलाकों में।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
