Bihar Election: नीतीश के 101 सिपहसालार उतरे चुनावी रण में, देखें पूरी लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election) के लिए जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 44 उम्मीदवारों के नाम हैं। 57 नामों की घोषणा पहली लिस्ट में की गई थी। इस तरह जेडीयू के…

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election) के लिए जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 44 उम्मीदवारों के नाम हैं। 57 नामों की घोषणा पहली लिस्ट में की गई थी। इस तरह जेडीयू के सभी 101 उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं। जदयू की 101 लोगों की सूची में सिर्फ 4 मुसलमान उम्मीदवार हैं। इस बार अररिया से शगुफ्ता अजीम, जोकीहाट से मंजर आलम, अमौर से सबा जफर और चैनपुपर से जमा खान उम्मीदवार हैं।
भागलपुर के गोपालपुर से विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का टिकट जदयू ने काट दिया है। वो टिकट के लिए नीतीश कुमार के आवास के बाहर धरने पर भी बैठे थे। अब उन्होंने निर्दलीय लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जदयू में बड़े लीडर की दूषित मानसिकता की वजह से मेरा टिकट कटा है। अब हम निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
JDU का जातीय समीकरण
JDU के 101 उम्मीदवारों में इस प्रकार जातीय समीकरण को साधा गया है। 37 पिछड़े, 22 अति पिछड़े, 22 सामान्य, 15 अनुसूचित जाति, 1 जनजाति, 4 अल्पसंख्यक और 13 महिलाएं हैं। जेडीयू ने 12 कुर्मी, 13 कुशवाहा, 8 धानुक, 5 मुसहर, 5 रविदास, 8 यादव, 9 भूमिहार, 10 राजपूत, 2 ब्राह्मण और 1 कायस्थ जाति से उम्मीदवार बनाया है।
एनडीए में टिकट बंटवारे के बाद सामने आया था कि नीतीश कुमार सीट बंटवारे को लेकर असहज महसूस कर रहे है। इस बार जदयू को उतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ना है जितनी भाजपा को दी गई हैं, जबकि पहले बीजेपी गठबंधन में जूनियर पार्टनर रही है।
JDU की पहली सूची की बात करें तो उसमें जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश दिखाई दी थी। पार्टी के परंपरागत लव-कुश यानी कुर्मी-कुशवाहा जातियों को बड़ी संख्या में टिकट दिया गया। इसमें 12 दलित, 9 कुर्मी, 6 कुशवाहा, 3 धानुक, 6 भूमिहार, 5 राजपूत, 1 कायस्थ, 1 ब्राह्मण, 5 वैश्य और 2 निषाद थे। 10 अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्याशी थे। 30 सीटों पर उम्मीदवार बदले गए, 27 को फिर से टिकट दिया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
