24 घण्टे ऑनलाइन

ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट है ये फेस पैक

घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले आहार में से एक हैं बेसन जिससे कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही बेसन (Besan) आपकी स्किन को रंगत देने का काम करता हैं। जी हां, बेसन के गुणों से स्किन के…

24GhanteOnline
September 21, 2025
4 min read

घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले आहार में से एक हैं बेसन जिससे कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही बेसन (Besan) आपकी स्किन को रंगत देने का काम करता हैं। जी हां, बेसन के गुणों से स्किन के एक्ने, दाग-धब्बे, झाइयां और ब्लैकहेड्स को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। बेसन में क्लींजिंग के गुण होते हैं, जो त्वचा से गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करते हैं। बेसन के साथ बने प्राकृतिक फेस पैक (Besan Face Pack) चेहरे पर आवश्यक चमक प्रदान करने में भी मदद करते हैं। अब सवाल यह उठता है कि स्किन पर बेसन का प्रयोग कैसे करें? ऐसे में आज हम आपको बेसन से बने कुछ फेस पैक (Besan Face Pack) की जानकारी देने जा रहे हैं जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता हैं और यह त्वचा की रंगत को निखारने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में...

बेसन और दही का फेस पैक (Besan Face Pack) 

ड्राई स्किन के लिए बेसन और दही फेस पैक बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप दो चम्मच बेसन लें। अब इसमें एक चम्मच दही डालें। आप चाहें तो इसमें चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं। अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें। फिर आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप इस फेस पैक को हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते हैं। बेसन और दही का फेस पैक त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और नमी को लॉक करता है।

बेसन और हल्दी का फेस पैक (Besan Face Pack) 

हल्दी और बेसन के साथ यह घर का बना फेस पैक आपको निखरी हुई त्वचा देने के लिए एक अच्छा उपाय है। बेसन एक पावर-पैक इंग्रेडिएंट है जो चेहरे को चमक देने और स्किन से अतिरिक्त ऑयल को दूर करने में मदद करता है। दूसरी ओर, हल्दी, चेहरे की खोई चमक को वापस लाती है, यह स्किन से दाग-धब्बों को हटाने का काम करती है, साथ ही स्किन सेल्स की दिक्कतों को दूर करती है। यह आपकी स्किन टोन को एक समान करने में भी मदद करती है। इसके लिए एक साफ कटोरे में 1 बड़ा चम्मच बेसन डालें।
हल्दी और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। एक पेस्ट तैयार कर लें। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं। इसे आंखों से दूर रखें। 15 - 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। ताजे पानी से अपना चेहरा धो लें और अच्छी तरह इस पैक को अपने चेहरे से छुड़ाएं। अगर जरूरत लगे तो इसके बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

बेसन और केले का फेस पैक (Besan Face Pack) 

केले में अच्छे फैट्स होते हैं जो स्किन को अंदर से पोषण देकर मॉइश्चराइज़ करते हैं। इसके अलावा ये कोलेजन और इलास्टिन के प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है जिससे स्किन पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं और स्किन टाइट और जवां लगती हैं। 1 पके केले को मैश कर लें, इसमें 2 बड़े चम्मच बेसन और 1 बड़ा चम्मच दूध डालकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

बेसन और मलाई का फेस पैक (Besan Face Pack) 

बेसन और मलाई का फेस पैक ड्राई स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। इसके लिए आप दो चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच मलाई, चुटकीभर हल्दी और कुछ बूंदे गुलाब जल की डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। लगभग 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आप इस फेस पैक को हफ्ते में एक से दो बार लगा सकते हैं। बेसन और मलाई का कॉम्बिनेशन ड्राई स्किन के लिए बेस्ट होता है। मलाई में में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है। इस फेस मास्क के प्रयोग से त्वचा खूबसूरत, मुलायम और चमकदार बनती है।

बेसन और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक (Besan Face Pack) 

बेसन और मुल्तानी मिट्टी दोनों डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं। धूप की वजह से टैनिंग और दाग-धब्बे का भी इलाज करते हैं, स्किन में होने वाले अतिरिक्त तेल उत्पादन को नियंत्रित करते हैं। ऑयली स्किन वाले व्यक्ति के लिए त्वचा से संबंधित सभी समस्याओं में मदद करता है। बेसन की तरह ही मुल्तानी मिट्टी में स्किन को और निखरा हुआ करने के गुण होते हैं। इसके लिए एक साफ कटोरे में मुल्तानी मिट्टी और बेसन डालें। एक पेस्ट बनाने के लिए उसमे गुलाब जल डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं। इसे 5 मिनट के लिए सेमी-ड्राय करें और फिर साफ उंगलियों से मसाज करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…