24 घण्टे ऑनलाइन

रात को लौंग खाने के ये फायदे जान रह जाएंगे हैरान

लौंग (Cloves) भारतीय भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसे खड़े मसालों में इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन यही लौंग कई तरह के घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल किया जाता हैं जो सामान्य बीमारियों को दूर करने का काम करता हैं।…

24GhanteOnline
June 24, 2026
3 min read

लौंग (Cloves) भारतीय भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसे खड़े मसालों में इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन यही लौंग कई तरह के घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल किया जाता हैं जो सामान्य बीमारियों को दूर करने का काम करता हैं। आयुर्वेद में तो इसे एक औषधि के तौर पर देखा जाता हैं। लौंग में कई विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आपको रोज रात में सोने से पहले पानी के साथ लौंग का सेवन किया जाए तो यह आपको विभिन्न प्रकार की बिमारियों से छुटकारा दिला सकता हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह लौंग का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाता हैं...

पेट के बैक्टीरिया और कीड़ों से मिलेगा छुटकारा

लौंग (Cloves) में बहुत पावरफुल एंटीमाइक्रोबियल गुण पाया जाता है, जिसके कारण ये हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करता है। शोध बताते हैं लौंग खाने से ई। कोली बैक्टीरिया भी खत्म हो जाता है। ये बैक्टीरिया पेट दर्द, डायरिया, थकान, पेचिश आदि का कारण बनता है। छोटे बच्चों में कई बार ये बैक्टीरिया जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए रोजाना लौंग खाकर पानी पीने से इस बैक्टीरिया से भी बचाव रहता है।

नहीं होगा डायबिटीज

लौंग शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। रिसर्च में पाया गया है कि लौंग में पाया जाने वाला खास तत्व नाइजेरिसिन पाया जाता है, जो इंसुलिन की मात्रा बढ़ाता है और शरीर को शुगर के बेहतर इस्तेमाल के लिए तैयार करता है। इससे डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज नहीं है, तो इसके होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

कब्ज से छुटकारा

अगर आप कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं, तो रात में सोने से पहले लौंग का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। सोने से पहले 2 लौंग खाकर 1 ग्लास पीने से सुबह पेट अच्छी तरह साफ होता है। ये आपके पाचनतंत्र को स्वस्थ रखता है।

 

नहीं होंगी खांसी-जुकाम जैसी बीमारियां

लौंग को खांसी-जुकाम के लिए बहुत फायदेमंद औषधि माना जाता है। इसका कारण यह है कि लौंग में विटामिन सी की मात्रा अच्छी होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है। इसलिए अगर आप सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो आग में 2 लौंग की कलियों को भून लें और इन्हें खाकर गुनगुना पानी पी लें।

कैंसर से बचाता है लौंग

लौंग में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कैंसर से बचाने में मददगार होते हैं। रिसर्च के अनुसार लौंग में एक खास तत्व यूजेनॉल पाया जाता है, जो एंटी-कैंसर तत्व माना जाता है। हालांकि बच्चों के लिए बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए बच्चों को रोजाना लौंग न खिलाएं, बल्कि समस्या होने पर इसे घिसकर इसका रस पिलाएं।

नहीं होगी लिवर की बीमारी

लौंग का सेवन लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लौंग में पाया जाने वाला यूजेनॉल लिवर को कई रोगों से बचाता है, और लिवर फंक्शन को बेहतर बनाता है। एक रिसर्च के अनुसार लौंग खाने वाले लोगों को फैटी लिवर रोग का खतरा कम हो जाता है। लौंग शरीर में भीतरी सूजन को भी खत्म करता है।

हड्डियां रहेंगी मजबूत

रोजाना लौंग खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और हड्डियों के रोगों से बचाव रहता है। दरअसल लौंग में मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए रोजाना रात में सोने से पहले 2 लौंग खाकर पानी पीने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…