24 घण्टे ऑनलाइन

किशमिश रोजाना खाने के है जबरदस्त फायदे

हम अपनी बॉडी बनाने के लिए जिम जाते हैं, फिट और तंदुरुस्त रहने के लिए योगा करते हैं, चेहरे को चमकदार और गोरा बनाए रखने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, हम अच्छे दिखे इसके लिए हम सुंदर-सुंदर कपड़े…

24GhanteOnline
November 13, 2025
2 min read

हम अपनी बॉडी बनाने के लिए जिम जाते हैं, फिट और तंदुरुस्त रहने के लिए योगा करते हैं, चेहरे को चमकदार और गोरा बनाए रखने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, हम अच्छे दिखे इसके लिए हम सुंदर-सुंदर कपड़े पहनते हैं, बालों को अच्छी शाइन देने के लिए महंगे शैंपू से लेकर अच्छे तेल का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपने दांतों के लिए क्या करते हैं?

हालांकि, लगभग सभी लोग दांतों को चमकदार बनाने के लिए महंगे टूथपेस्ट का इस्तेमाल जरूर करते हैं। लेकिन क्या ऐसा करने से आपके दांत मजबूत और चमकादर हो जाते हैं? अगर आपका जवाब नहीं है तो आपके लिए कुछ ऐसा है, जिसके इस्तेमाल से आपके दांतों को काफी फायदा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। दरअसल, हम बात कर रहे हैं काली किशमिश (black raisins) के बारे में। अंगूर को सुखाकर बनाई जाने वाली काली किशमिश खाने में जितनी अच्छी होती है, उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद इसके गुण होते हैं।

इसमें कई तरह के गुण मौजूद होते हैं, जो हमारे दांतों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। काली किशमिश (black raisins) में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। साथ ही में इसमें पोटैशियम और आयरन भी मौजूद होते हैं। ये सभी हमारे दांतों को चमकीला बनाए रखने में मदद करते हैं। दांतों के पीला पड़ने की समस्या से लगभग हर किसी को जूझना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या से अगर निजात पाना है तो आपको एक मुट्ठी भरकर काले किशमिश चबाकर खाने चाहिए। इससे दांतों का पीला पन तो दूर होगा ही और साथ में ओरल हेल्थ भी अच्छी होगी।

इसके अलावा दांतों की सड़न को रोकने में भी काले किशमिश काफी फायदा करते हैं। इसमें फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं, जो दांतो की सड़न को रोकते हैं। दांतों के अलावा भी काली किशमिश हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। अगर आपकी पीठ, कंधे या फिर चेहरे पर किसी तरह के दाने होते हैं, तो इसमें आपकी किशमिश काफी मदद कर सकते हैं। ऐसे व्यक्ति को नियमित रूप से किशमिश खानी चाहिए, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है, जिसके चलते ये त्वचा संबंधी रोगों के लिए भी कारगर साबित होते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…