24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे पर इसको लगाने से आएगा निखार

हर कोई चाहता हैं कि उनकी स्किन सुंदर, स्वस्थ और चमकदार रहे और इसे पाने के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जो बात प्राकृतिक चीजों में हैं वो कभी भी इन प्रोडक्ट्स में नहीं आ सकती हैं।…

24GhanteOnline
October 12, 2025
3 min read

हर कोई चाहता हैं कि उनकी स्किन सुंदर, स्वस्थ और चमकदार रहे और इसे पाने के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जो बात प्राकृतिक चीजों में हैं वो कभी भी इन प्रोडक्ट्स में नहीं आ सकती हैं। इसलिए आज भी लोग घरेलू नुस्खों के तौर पर प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

आपके चेहरे और स्किन की सुंदरता के लिए ऐसा ही एक कारगर नुस्खा हैं मलाई (Malai)जो अपने गुणों से चेहरे को बेदाग और मुलायम बनाने का काम करती हैं। आप इसे कभी भी लगा सकते हैं लेकिन रात को सोने से पहले किया गया इसका इस्तेमाल ज्यादा कारगर साबित होता हैं।

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह मलाई (Malai) का उपयोग का त्वचा की परेशानियां दूर की जा सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

स्किन को रखें मॉइस्चराइज़

दूध की मलाई (Malai) वसा से भरी होती है जो आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करती है। मलाई में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसमें अत्यधिक पोषण तत्व और मिनरल होते हैं जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाते हैं।

पिगमेंटेशन से दिलाए छुटकारा

धूप में ज़्यादा रहने से कुछ लोगों के चेहरे पर काले धब्बे या पिगमेंटेशन हो जाती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए न जाने कितनी तरह की महंगी क्रीम भी असर नहीं करतीं। लेकिन अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। इन धब्बों पर मलाई लगाकर कुछ देर छोड़ दें। इसमें आप नींबू का रस भी मिला सकती हैं, जिससे इसका असर जल्दी होगा। मलाई के सूखने पर पानी से मुंह धो लें। कुछ ही दिन में चेहरे के दाग हल्के होने लगेंगे।

स्किन को बनाएं ग्लोइंग

मलाई स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ उसे ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। इसे यूज करने के लिए आप साथ में थोड़ा शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मलाई में आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें। इसे 10 मिनट चेहरे पर रहने दें और बाद में गुनगुने पानी से चेहरे को धो दें। यह आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा।

स्किन को रखें सॉफ्ट

उम्र के बढ़ते हुए दौर में हमारी त्वचा खराब होने लगती है और उसमें एक जकड़न सी होने लगती है। आप अपने स्किन को सॉफ्ट रखने के लिए मलाई का सेवन कर सकते हैं या इसे त्वचा पर लगाकर रख सकते हैं। इससे सेहत को लाभ होगा और शरीर को पहले से बेहतर फायदे देखने को मिलेंगे।

डेड स्किन सेल्स की करें सफाई

यह एक प्राकृतिक क्लींजर के रूप में भी काम करती है। क्लॉग पोर्स को साफ करने के अलावा त्वचा पर जमी गंदगी को हटाने में मदद करती है। आप यह न समझें कि इसे सिर्फ चेहरे पर लगाया जा सकता है, आप इसे घुटनों या कोहनी पर भी लगा सकती हैं। ऐसा करें कि कुछ मिनट के लिए एक चम्मच मलाई और नींबू के रस से अपनी त्वचा की मालिश करें फिर इसे कॉटन से साफ करें और पानी से मुंह धो लें। आपको रिजल्ट जल्द ही पता चलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…