ये सब्जी बढ़ाएगी आपकी खूबसूरती, ऐसे करें इसका इस्तेमाल
शरीर में खून की कमी पूरी करने के लिए कई लोग डाइट में चुकंदर (Beetroot) का सेवन करते हैं। चुकंदर का सेवन स्किन को अंदरूनी तौर पर पोषित भी करता हैं। चुकंदर का इस्तेमाल उसका रस निकालकर किया जाता है। ये स्किन को डिटॉक्स…
शरीर में खून की कमी पूरी करने के लिए कई लोग डाइट में चुकंदर (Beetroot) का सेवन करते हैं। चुकंदर का सेवन स्किन को अंदरूनी तौर पर पोषित भी करता हैं। चुकंदर का इस्तेमाल उसका रस निकालकर किया जाता है। ये स्किन को डिटॉक्स करता है साथ ही स्किन में ग्लो भी लाता है। यह विटामिन A, B1, B2, B6 और C से भी समृद्ध है। इनकी वजह से चुकंदर (Beetroot) त्वचा को बहुत फायदे पहुंचाता है। चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो चेहरे पर होने वाली झुर्रियों और आंखों के डार्क सर्कल जड़ से खत्म करने में मदद करता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि चुकंदर आपकी खूबसूरती का राज बन सकता हैं। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप चुकंदर का इस्तेमाल अपनी खूबसूरती को बढ़ाने में कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...
मुल्तानी मिट्टी और चुकंदर (Beetroot) का इस्तेमाल
चेहरे पर गुलाबी निखार पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और चुकंदर का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 1 चुकंदर को पीसकर इसका रस निकालकर डालें। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें। अगर पेस्ट पतला नहीं हुआ है तो इसमें थोड़ा गुलाबजल मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों पर पानी लगाकर करीब 2 मिनट तक के लिए मसाज करें। इसके बाद चेहरा अच्छे से साफ कर लें। इससे आप अपने चेहरे पर गुलाबी निखार पा सकते हैं। साथ ही यह आपकी स्किन को डार्क सर्कल से बचाव कर सकता है।
मलाई और चुकंदर (Beetroot) का इस्तेमाल
फटे होंठों को ठीक करने व होंठों को सॉफ्ट करने के लिए चुकंदर का जूस का इस्तेमाल करें। चुकंदर के जूस को फ्रिज में रख दें, जब वह गाड़ा हो जाए, तो इसे रात को अपने होंठो पर लगाएं। सुबह आप इसे मलाई की मदद से साफ कर लें इससे नैचुरल तरीके से आपके होंठ सॉफ्ट व गुलाबी होंगे।
नींबू और चुकंदर (Beetroot) का इस्तेमाल
चेहरे के डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने के लिए चुकंदर के छिलकों का फेस पैक लगाना बेस्ट होता है। ऐसे में चुकंदर के छिलकों को धोकर पानी में भिगो दें। अब पानी का रंग बदलने के बाद इसे छान कर अलग कर लें। इसके बाद पानी में नींबू का रस मिलाएं और फिर फेस पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। अब आधे घंटे बाद साफ पानी से फेस वॉश कर लें। इससे आपकी त्वचा निखरी और चमकदार बन आएगी।
दही और चुकंदर (Beetroot) का इस्तेमाल
अगर आपकी स्किन ऑइली है तो फिर चुकंदर इसका सबसे बेहतर इलाज है। ऑइली स्किन पर यह जादू की तरह काम करता है और कील-मुंहासे भी दूर रखता है। ऑइली स्किन के लिए चुकंदर का पैक बनाने के लिए आधा कप चुकंदर पीसकर उसमें 1 चम्मच दही और 1 चम्मच उड़द की दाल पीसकर मिक्स कर लें और उस पैक को चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिन में ऑइली स्किन ठीक हो जाएगी और कील-मुंहासे भी दूर हो जाएंगे।
शहद और चुकंदर (Beetroot) का इस्तेमाल
यह त्वचा पर स्क्रब की तरह काम करता है, जो आपके स्किन पोर्स को खोलता ह। इसके लिए सबसे पहले चुकंदर को पीस लें। अब इसमें एलोवेरा जेल और शहद डाल दें। फिर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस पैक को 4 मिनट साइड में रख दें। अब अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें और ठंडे पानी से धो लें। फिर इस पैक को 20 से 30 मिनट के लिए लगा लें। जब ये सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
