24 घण्टे ऑनलाइन

प्रचंड गर्मी से बचाएगी ये स्पेशल ड्रिंक, सेहत का ध्यान रखते हुए स्वाद में भी लुभाएगी

इस समय पूरे देश में सूर्यदेव आग उगल रहे हैं। प्रचंड गर्मी ने तांडव मचाया हुआ है। ऐसे में हर किसी के सामने इस मौसम में अपने आपको स्वस्थ रखने की बहुत बड़ी चुनौती है। ऐसे में हम आपको एक शानदार चीज की रेसिपी बताने जा रहे हैं…

24GhanteOnline
May 21, 2026
2 min read

इस समय पूरे देश में सूर्यदेव आग उगल रहे हैं। प्रचंड गर्मी ने तांडव मचाया हुआ है। ऐसे में हर किसी के सामने इस मौसम में अपने आपको स्वस्थ रखने की बहुत बड़ी चुनौती है। ऐसे में हम आपको एक शानदार चीज की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो गर्मी से पार पाने के साथ आपकी सेहत का ध्यान रखते हुए स्वाद में भी लुभाएगी। आपने लस्सी तो जरूर पी होगी लेकिन क्या कभी चुकंदर की लस्सी (Beetroot Lassi) को अपने मुंह से लगाया है। बता दें कि यह बहुत स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी होती है। वैसे भी चुकंदर के सेवन से कई फायदे होते हैं। चुकंदर में विटामिन ए, सी, बी 6 और फोलेट होते हैं, जिनसे शरीर में नेचुरली कोलेजन का लेवल बढ़ जाता है। यह लस्सी बनाना आसान है और तैयार करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।

चुकंदर की लस्सी (Beetroot Lassi) बनाने की सामग्री


चुकंदर – 1
चीनी – टी स्पून
दही – 1 कप
काला नमक – चुटकीभर
जीरा पाउडर – चुटकीभर
इलायची पाउडर – चुटकीभर
काजू – 4-5
शहद – स्वादनुसार
अनानास – थोड़ा सा

चुकंदर की लस्सी (Beetroot Lassi) बनाने की विधि


- चुकंदर को छीलकर काटकर उबालकर अलग रख लें।
- अब दही, चीनी, काला नमक, जीरा पाउडर, इलायची पाउडर और नमक मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- उसके बाद उबले हुए चुकंदर को मैश करके दही मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब चुकंदर मिश्रण को फ्रीज में रख दे।
- इसके बाद जब भी आपको लस्सी (Beetroot Lassi)  पीनी हो तब इसे ग्लास में डालकर उसमे काजू, शहद और अनानास मिलाकर पी लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…