24 घण्टे ऑनलाइन

वर्किंग वुमेन के लिए आसान ब्यूटी टिप्स

श्रृंगार किसी भी महिला का अधिकार होता है। यह हक़ महिलाओं से कोई नहीं छिन सकता। लेकिन कामकाजी महिलाओं (Working Women) के लिए अपनेआप को श्रृंगार करने का समय ही नहीं मिल पाता। ऐसे में कई महिलाऐं तो सारा मेकअप (Makrup) का…

24GhanteOnline
September 7, 2025
3 min read

श्रृंगार किसी भी महिला का अधिकार होता है। यह हक़ महिलाओं से कोई नहीं छिन सकता। लेकिन कामकाजी महिलाओं (Working Women) के लिए अपनेआप को श्रृंगार करने का समय ही नहीं मिल पाता। ऐसे में कई महिलाऐं तो सारा मेकअप (Makrup) का सामान अपने साथ लेकर घूमती है कि जब समय मिले तभी वह श्रृंगार कर लें। लेकिन चिंता मत लीजिये क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ आसन से ब्यूटी टिप्स (Beauty Tips) जिनकी मदद से काम समय में ही आप अपना श्रृंगार कर पाएंगी और अपनी ख़ूबसूरती सबको दिखाएंगी।

तो आइये जानते हैं उन ब्यूटी टिप्स (Beauty Tips) के बारे में-


* लाइनर और कर्ल : अपनी आखों को खूबसूरत दिखाने के लिए आप अपनी पलको को कर्ल भी कर सकती है इतना ही नही अगर आप जल्दी से तैयार होना चाहती है तो आप पेंसील वाले आईलाइनर का प्रयोग कर सकती हैं। पेंसील वाली आईलाइनर को लगाने में ज्याद समय नही लगता हैं और इसे सुखाने के लिए आपको अलग से समय भी नही लगाना पड़ेगा।

* बेबी वाइप : अगर आप अपने चेहरे को हर समय स्वस्थ और ताजा दिखाना चाहती है तो आप बेबी वाइप का प्रयोग कर सकती हैं। ये आपके चेहरे पर मौजूद गंदगी को साफ कर उसे चमदार और ताजा दिखाता हैं। इतना ही नही इसमे आपको अपना चेहरा धोने और फिर उसके बाद मॉश्चराइजर का प्रयोग करने की जरुरत नही पड़ेगी क्योकि ये अपके चेहरे को साफ करने के साथ-साथ आपके चेहरे को मॉश्चराइज भी करता हैं।

* रंग वाला लिपबाम : आपके मेकअप को आसान करने के लिए आजकल मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट मिल जाते है जिनका प्रयोग कर के आप कम समय में मेकअप कर सकती हैं। अगर आप भी अपना समय बचाना चाहती है तो आप लिपस्टिक और लिप बाम को अलग-अलग प्रयोग करने के स्थान पर एक साथ प्रयोग कर सकती है। हमारा मतलब है कि अलग-अलग रंग की लिपस्टिक लेने के स्थान पर आप अलग-अलग रंग के लिपबाम का प्रयोग करें। इससे आप जल्दी-जल्दी मेकअप कर सकेगी।

* बेबी पाउडर : अगर आप सूखे शैम्पू का प्रयोग नही करना चाहती है तो आप चिकने और चमकदार बालों के लिए बेबी पाउडर का भी प्रयोग कर सकती हैं। बेबी पाउडर की थोड़ी सी मात्रा को लेकर अपने बालों पर लगा लें और उसके बाद अपने बालों को समान रुप से फैला लें। इससे आपके बाल ऑयली नही लगेंगे और वह चमकदार भी दिखेगे।

* ऑफिस के दिनों में सूखे शैम्पू का प्रयोग करें : हफ्ते में 6 दिन काम करने वाली महिलाओं को अक्सर बाल धोने का समय नही मिल पाता हैं। जिसके कारण वो केवल हफ्ते में एक बार ही बाल धो पाती हैं। लेकिन अगर आप अपने बालो के स्वस्थ रखना चाहती है तो इसके लिए आपको हफ्ते में कम से कम दो बार तो बाल धोने ही चाहिए। लेकिन अगर आप ऐसा नही कर सकती है तो आप सूखे शैम्पू से अपने बालो को स्वस्थ बना सकती हैं। इसके लिए सूखे शैम्पू को अपने बालों पर लगाएं और फिर उसे अपनी उंगलियों की मदद से अच्छे से फैला ले, ऐसा करने से आपके बालों पर मौजूद गंदगी अवशोषित हो जाएगी और आपके बाल चमकदार भी लगेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…