दाढ़ी मूछों में नजर आने लगा है सफेद बाल, तो इससे करें काला
उम्र के साथ साथ दाढ़ी (Beard ) और मूंछों का सफेद होना बेहद आम बात है।अगर कम उम्र में ही आपकी दाढी मूंछों के बाल सफेद हो रहे हैं तो अक्सर लोग इसे छिपाने के तरीके ढूंढने लगते है। कुछ भी उल्टा सीधा खाने से और खराब…
उम्र के साथ साथ दाढ़ी (Beard ) और मूंछों का सफेद होना बेहद आम बात है।अगर कम उम्र में ही आपकी दाढी मूंछों के बाल सफेद हो रहे हैं तो अक्सर लोग इसे छिपाने के तरीके ढूंढने लगते है। कुछ भी उल्टा सीधा खाने से और खराब लाइफस्टाईल की वजह से बाल और दाढ़ी वक्त से पहले सफेद होने लगते है।
अगर दाढ़ी (Beard ) में कुछ एक बाल सफेद हैं तो इन्हें आप कैंची की मदद से हटा सकते है। अगर दाढ़ी में सफेद बालों की संख्या अधिक है तो क्या करना चाहिए आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे है।
इन टिप्स को फॉलों करके आप अपनी दाढ़ी (Beard ) मूंछों के बालों को काला कर सकते है। इसके लिए नारियल तेल के साथ करी पत्ते का इस्तेमाल करके इसे काला कर सकते है इसके लिए नारियल तेल को किसी बर्तन में उबालें और एक उबाल आने के बाद इसमें करी पत्ते भी डाल दें।
अब दोनों की धीमी आंच पर कुछ देर उबालने दें। फिर इस तेल को ठंडा होने दें। इसे दाढ़ी मूंछों पर लगाकर पांच से दस मिनट के लिए छोड़ दें। इसे डेली लगा सकते है।इसके अलावा आप अपनी दाढ़ी को काला करने के लिए प्याज के रस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
प्याज का रस बालों की ग्रोथ के साथ सफेद बालों से आजादी दिलाने में हेल्प कर सकता है। इसके लिए प्याज को पीसकर इसका रस निकाल लें। इसे डेली नहाने से पहले दाढ़ी और मूंछों पर लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें।
इसके अलावा आप आंवला का इस्तेमाल कर सकते है। आंवला और नारियल तेल के यूज करने से दाढ़ी और मूंछों के बालों को काला किया जा सकता है। इसके लिए नारियल के तेल में आंवला डालकर उबालें। इसे तब कर उबालें जब तक नारियल तेल में आंवला का रस पूरी तरह से मिक्स न हो जाए। अब इस तेल को डेली अपनी दाढ़ी और मूंछों पर लगाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
