सर्दियों में फूलों से महकेगा आपका गार्डन, लगाएं ये पौधे
हम सभी अपने घर को खूबसूरत दिखाना चाहते हैं ऐसे में कुछ इसे महंगी-महंगी आर्टिफीशीयल चीज़ों से सजाते हैं तो कोई गार्डनिंग द्वारा। वहीँ अगर आप भी आपने घर के गार्डन में कुछ ऐसे फूलों के पौधे लगाना चाहते हैं वो हमेशा आपके घर…
हम सभी अपने घर को खूबसूरत दिखाना चाहते हैं ऐसे में कुछ इसे महंगी-महंगी आर्टिफीशीयल चीज़ों से सजाते हैं तो कोई गार्डनिंग द्वारा। वहीँ अगर आप भी आपने घर के गार्डन में कुछ ऐसे फूलों के पौधे लगाना चाहते हैं वो हमेशा आपके घर को महकाएं तो आज हम ऐसे ही कुछ सदाबहार फूल (Flowers) वाले पौधों की लिस्ट लेकर आये हैं। जिन्हे आप अपने घर के गार्डन पर लगा सकते हैं।
अपने गार्डन में ज़रूर लगाएं ये फूल (Flowers)
हम सभी अपने अपने घरों में ऐसे फूल (Flowers) लगाते हैं जो आपके गार्डन को खूबसूरत बनाये। लेकिन जब उन फूल के पौधों का सीजन ख़त्म हो जाता है तो ये पौधे या तो सूख जाते हैं या फिर इनमे फूल आना बंद हो जाता है। जहाँ हर सीजन के फूल गर्मी, बरसात और ठंड में अलग तरह के फूल निकलते हैं वहीँ एक समय आता है जब ये मुरझाने लगते हैं और इनका सीजन ख़त्म हो जाता है। वहीँ कुछ ऐसे फूलों के पौधे भी हैं जो हर साल हरे भरे रहते हैं और हर साल फूल भी देते हैं। इन्हे बारहमासी फूल (Perennials Flowers) वाले पौधे कहा जाता है। आइये जानते जानते हैं कि पूरे साल कौन कौन से फूल खिलते हैं जिन्हे आप अपने गार्डन में लगा सकते हैं।
लैंटाना – (Lantana)
ये एक सदाबहार फूलों (Flowers) का पौधा है। इसके फूल गुच्छों में आते हैं। साथ ही इसमें सफेद, पीले, नारंगी, गुलाबी और लाल रंग के फूल आते हैं। ये फूल बेहद खूबसूरत होते हैं साथ ही आप इन्हे गर्मियों में लगा सकते हैं। ज़्यादातर ये इसी मौसम में बाजार में मिलते भी हैं।
अडेनियम – (Adenium)
अडेनियम को बोन्साई की तरह भी उदय जाता है साथ ही इसका वानस्पतिक नाम एडेनियम ओबेसम (adenium obesum) है। वैसे इसे रेगिस्तानी गुलाब (desert rose) के नाम से ज़्यादा पॉपुलर है। इसे अगर ज़मीन पर लगाया जाये तो ये एक विशाल वृक्ष भी बन जाता है वहीँ अगर इसे आप गमले में लगाए तो ये बोन्साई की तरह उगते हैं। इसके फूल काफी आकर्षक होते हैं इसमें लाल, सफ़ेद और गुलाबी रंग आता है साथ ही दो तरह की किस्म भी आती है एक गठे अडेनियम की और एक सिंगल पत्ती वाला फूल।
बोगनवेलिया – (Bougainvillea)
बोगनवेलिया काफी खूबसूरत फूल (Flowers) है। इसके फूल हर साल निकलते हैं। जो आपके गार्डन को बेहद खूबसूरत दिखते हैं। इसके रखरखाव की भी कोई ज़्यादा ज़रूरत नहीं होती कम पानी में भी ये हरे भरे रहते हैं। ये फूल कई रंगों में आता है।
गुड़हल – (Hibiscus)
माँ दुर्गा को सबसे प्रिय फूल (Flowers) लाल रंग का गुड़हल है जो बारहमासी फूल वाला पौधा है। वहीँ इसमें कई अन्य रंग भी आते हैं जैसे सफेद, पीले, और गुलाबी रंग। इस फूल को लोग काफी पसंद करते हैं।
एक्सोरा – (Ixora)
ये साल भर खिलने वाला एक खूबसूरत फूलों (Flowers) वाला पौधा है। इसमें कई रंग जैसे लाल, पीले और चमकीले नारंगी आता है। इस पौधे को भी ज़्यादा रखरखाव की ज़रूरत नहीं होती है कम पानी में भी ये पौधा फूलों से भरा रहता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
