24 घण्टे ऑनलाइन

रात में काम करने वाले इस बीमारी से होते है शिकार

आज अपने देश में बहुत से लोग नाईट शिफ्ट (Night Shift) में काम करते हैं। खासतौर पर कॉल सेंटर, बीपीओ और आईटी सेक्टर में काम करने वाले युवाओं को सबसे ज्यादा नाईट शिफ्ट में काम करना पड़ता है। रात भर जाग कर काम करना और फिर…

24GhanteOnline
May 31, 2026
2 min read

आज अपने देश में बहुत से लोग नाईट शिफ्ट (Night Shift) में काम करते हैं। खासतौर पर कॉल सेंटर, बीपीओ और आईटी सेक्टर में काम करने वाले युवाओं को सबसे ज्यादा नाईट शिफ्ट में काम करना पड़ता है। रात भर जाग कर काम करना और फिर पूरे दिन सोने से स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है और यही कारण है कि रात में काम करने वाले अधिकतर लोग बीमार रहते हैं। आज हम आपको नाईट शिफ्ट (Night Shift) से जुड़े कुछ ख़ास तथ्य बता रहे हैं जो शायद आप अभी तक नहीं जानते हैं।

# आपको बता दें कि कई महीनों तक रोजाना रात में काम करने से कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है।

# रात में जागने और दिन में सोने से शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। खासतौर पर इसका बुरा असर आपके मेटाबोलिज्म पर पड़ता है।

# एक सर्वे के अनुसार नाईट शिफ्ट में काम करने अधिकतर नर्स ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित रहती हैं।

# दिन में आप कभी भी उतनी गहरी नींद नहीं ले सकते और इसी वजह से आपको नींद से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

# नाईट शिफ्ट में काम करने वाले अधिकतर लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर, डायबिटीज और मोटापे जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है।

# दिन में सोने और रात में काम करने से आपकी भूख भी अनियंत्रित हो जाती है। इसकी वजह से कई बार आप ज़रूरत से ज्यादा खा लेते हैं तो कई बार भूख ही नहीं लगती है।

# ठीक से ना सो पाने का असर आपकी स्किन पर भी दिखने लगता है और आप कम उम्र में ही उम्रदराज नजर आने लगते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।