24 घण्टे ऑनलाइन

बाल कलर करवाने के बाद बरतें सावधानी

पहले का समय था जब हेयर कलर (Hair Color) बालों की सफेदी को छिपाने के लिए किया जाता था। लेकिन बालों को कलर करना आजकल का फैशन ट्रेंड बन चुका हैं जहां महिलाएं अपनी पर्सनैलिटी में निखार लाने और नए लुक को आजमाने के लिए हेयर…

24GhanteOnline
September 26, 2026
4 min read
बाल कलर करवाने के बाद बरतें सावधानी

पहले का समय था जब हेयर कलर (Hair Color) बालों की सफेदी को छिपाने के लिए किया जाता था। लेकिन बालों को कलर करना आजकल का फैशन ट्रेंड बन चुका हैं जहां महिलाएं अपनी पर्सनैलिटी में निखार लाने और नए लुक को आजमाने के लिए हेयर कलर करवाना पसंद करती हैं। हालांकि, इसके साइड इफेक्ट के बारे में बहुत कम लोग सोचते हैं।

कुछ लोगों का मानना होता है कि कलर (Hair Color)  करवाने के बाद बाल टूटकर कमजोर पड़ने लगते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनका हेयर कलर (Hair Color) करवाने के बाद ध्यान रखना जरूरी हैं। ये टिप्स कलर किए हुए बालों को मजबूत और शाईनी बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में:

हेयर कलर (Hair Color)  के बाद तुरंत ना करें शैंपू


कलर करने के तुरंत बाद शैंपू करने की गलती ना करें। जब आप कलर कर रही हैं तो कम से कम 24 से 48 घंटे का इंतजार करें, इसके बाद शैंपू करें। आप चाहें तो 2 या 3 दिन बाद भी शैंपू कर सकते हैं, इससे बालों में कलर अच्छी तरह सेट हो जाता है। वहीं बालों को कलर करने के बाद उन्हें ठंडे पानी में रिंस करें। दरअसल, ठंडा पानी आपके क्यूटिकल्स को सील कर देता है, जो बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है।

सही शैंपू का इस्तेमाल


शैंपू चुनने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आप उन शैंपू का ही इस्तेमाल करें जिसमें हार्मफुल केमिकल्स ना हों। मसलन, सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि ये बालों को हाइड्रेटेड रखने का काम करते हैं। इसके अलावा, शैम्पू में सैलिसिलिक एसिड और केटोकोनाज़ोल जैसे स्ट्रॉग केमिकल्स बालों को ड्राई बना देते हैं। सल्फेट बालों से प्राकृतिक तेल, हाइड्रेशन और नमी को छीन लेते हैं। यह बालों के क्यूटिकल्स में मौजूद फ्री लिपिड को हटाकर देता है। इससे सुरक्षात्मक लेयर प्रभावित हो जाती है। इससे पानी फोलिकल्स में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। इससे हेयर कलर को नुकसान पहुंचता है।

पानी का तापमान


फार्माकोग्नोसी रिसर्च जर्नल में विजेंदर सिंह, मोहम्मद अली और सुकृति उपाध्याय के हेयर कलर पर शोध आलेख प्रकाशित हुए। इसके अनुसार हेयर कलर को सबसे अधिक नुकसान गर्म पानी पहुंचाते हैं। इसकी वजह से हेयर क्यूटिक्ल्स खुल जाते हैं। इससे बालों का रंग तेजी से फीका पड़ जाता है। हमेशा बालों को नोर्मल पानी से धोएं। शैंपू करने के लिए गुनगुने पानी से भी बालों को धो सकती हैं।

जरुर करवाएं ट्रिमिंग


कलर (Hair Color) करवाने के बाद बालों की खूबसूरती बढ़ जाती है परंतु उनके किनारे कमजोर पड़ने लगते हैं जिससे यह दोमुंहें होने लगते हैं। ऐसे में यदि आप चाहती हैं कि हेयर कलरिंग के बाद भी बाल मजबूत रहें तो इन्हें समय-समय पर कटवाते रहें। इससे बालों की ग्रोथ भी होगी और यह कमजोर भी नहीं पड़ेंगे।

हेयर मास्क अप्लाई करना शुरू करें


हेयर मास्क बालों की डीप कंडीशनिंग करता है। यह जड़ों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें सिल्की और शाइनी भी बनाता है। आप अपने हेयर टाइप को देखते हुए कोई भी घरेलू हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं। अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा तो केला और शहद का हेयर मास्क लगाएं। इसके अलावा मेथी, दही, एलोवेरा जेल और बादाम का तेल मिक्स कर बना हेयर पैक आप अपने बालों में लगा सकते हैं। यह दोनों ही हेयर मास्क डैमेज बालों को सही करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

प्रदूषण से बचाएं


बालों के कलर को यूवी लाइट, धूल और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचा कर रखें। वर्कआउट करते समय सुरक्षात्मक हेयर स्टाइल बनाएं। स्वीमिंग पूल में तैरने या नहाने के समय बालों को स्विमिंग कैप में बांध कर रखें। एसपीएफ युक्त हेयर मिस्ट का प्रयोग करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…