बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली वैकेंसी, ग्रेजुएशन पास वाले करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस डिपार्टमेंट में ग्रुप हेड और डिप्टी मैनेजर जैसे पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन का प्रोसेस 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स बैंक की…
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस डिपार्टमेंट में ग्रुप हेड और डिप्टी मैनेजर जैसे पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन का प्रोसेस 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एक्सपीरियंस
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो गई है और आवेदन करने की लास्ट डेट 16 अप्रैल 2026 तय की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है।
एक्सपीरियंस की बात करें तो ग्रुप हेड पद के लिए वेल्थ मैनेजमेंट, रिटेल बैंकिंग या फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में कम से कम 10 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए। टेरिटरी हेड के लिए 6 साल का अनुभव जरूरी है। डिप्टी मैनेजर (सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और वेल्थ स्ट्रेटजिस्ट) के लिए न्यूनतम 3 साल का अनुभव मांगा गया है।
एज लिमिट और चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 24 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
सेलेक्शन प्रोसेस में शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन टेस्ट और साइकोमेट्रिक टेस्ट जैसे चरण शामिल हो सकते हैं।
आवेदन के लिए फीस
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क देना होगा, वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिक और महिला कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 175 रुपये निर्धारित किया गया है।
ऐसे करें आवेदन
- कैंडिडेट्स सबसे पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और करियर सेक्शन में जाकर Current Opportunities पर क्लिक करें।
- इसके बाद संबंधित भर्ती लिंक खोलकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगइन कर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
