24 घण्टे ऑनलाइन

आपकी स्किन के लिए फायदेमंद है ये फल

केला (Banana) सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह शरीर की भूख को मारता है और चर्बी को कम करता है, क्योंकि इसमें स्वस्थ फैट पाया…

24GhanteOnline
April 9, 2026
2 min read

 केला (Banana) सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह शरीर की भूख को मारता है और चर्बी को कम करता है, क्योंकि इसमें स्वस्थ फैट पाया जाता है जो हमारे शरीर में जमता नहीं है और वजन बढ़ाता है, लेकिन मोटापे का दूर भगाता है। बस इसे खाने का सही तरीका और समय पता होना चाहिए। अक्सर लोग सुबह दफ्तर जाने की जल्दबाजी में खाली पेट केला ही खा लेते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह तो ऊर्जा से भरपूर फल है और उन्हें इसके जरिए दिनभर काम करने की ऊर्जा मिल जाएगी, लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि खाली पेट केला नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारे नुकसान हो सकते हैं।

केले में पोटैशियम, फाइबर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ यह फल एसिडिक भी होता है और विशेषज्ञ बताते हैं कि खाली पेट एसिडिक खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए खाली पेट केले का सेवन बिल्कुल न करें।

चूंकि केले में पोटैशियम और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए अगर खाली पेट इसका सेवन किया जाए तो खून में इन दोनों पोषक तत्वों की अधिकता हो सकती है, जिससे दिल को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए खाली पेट केला खाने से पहले एक बार अच्छे से सोच-विचार कर लें।

अगर आप सोचते हैं कि केला खाने से आपको दिनभर के लिए ऊर्जा मिल जाएगी तो आप सही सोचते हैं, लेकिन खाली पेट बिल्कुल नहीं, क्योंकि खाली पेट केला खाने से आपको तुरंत ऊर्जा तो मिल जाएगी, लेकिन वह अस्थायी होगी। आपको जल्द ही थकान और सुस्ती महसूस होने लगेगी और फिर से भूख लग जाएगी। इसके बाद आपको ओवरईटिंग की समस्या भी हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि आप सुबह नाश्ते में केले को शामिल करें, लेकिन खाली पेट बिल्कुल न खाएं।

अधिकतर लोग रात में सोने से पहले केला खा लेते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि रात में केला खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। इससे आपको खांसी की समस्या हो सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…