ब्लैकहेड्स को दूर करेगा रसोई में मौजूद ये चीज
किचेन में मौजूद बेकिंग सोडा (Baking Soda) आपके कितना काम आ सकता है इसका शायद आपको अंदाजा भी न हो. चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने और स्किन के लिए तो ये बहुत ही उपयोगी होता है. बेकिंग सोडा (Baking Soda) में एंटीबैक्टीरियल,…
किचेन में मौजूद बेकिंग सोडा (Baking Soda) आपके कितना काम आ सकता है इसका शायद आपको अंदाजा भी न हो. चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने और स्किन के लिए तो ये बहुत ही उपयोगी होता है. बेकिंग सोडा (Baking Soda) में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेट्री के गुण मौजूद होते हैं. ये आपको कील-मुंहासों, ब्लैकहेड्स आदि से छुटकारा दिला कर आपको खूबसूरत भी बनता है. आइए जानते हैं क्या हैं इसके फायद..
बेकिंग सोडा (Baking Soda) के फायदेः
1. ब्लैकहेड्स:
बेकिंग सोडा (Baking Soda) में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो ऐसे संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है. ये ब्लैकहेड्स की समस्या को दूर करने के लिए काफी असरदार माना जाता है.
2. टैनिंगः
बेकिंग सोडा त्वचा के टैन को हटाने में मदद कर सकता है. बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से टैनिंग की समस्या से निजात मिल सकती है. बेकिंग सोडा और सिरका को पानी में मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और उसे टैनिंग वाले स्थान पर लगाएं. इससे टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
3. दांतोंः
दातों और नाखूनों को पीलेपन से छुटकारा दिलाने के लिए, आप बेंकिग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. दांतों को चमकदार बनाने के लिए आप बेकिंग सोडा को पेस्ट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.
4. मुहासोंः
चेहरे पर कील मुंहासे हमारी सुंदरता को कम करने का काम करते हैं. चेहरे के कील-मुंहासों से निजात पाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. बेकिंग सोडा पीएच के लेवल को कंट्रोल करने का काम भी कर सकता है.
5. लिप्स:
बेकिंग सोडा आपके लिप्स पर पड़ी पपड़ी को हटाने और उन्हें सुंदर और सॉफ्ट बनाने में बेहद कारगर साबित हो सकता है। लिप्स को सॉफ्ट और सुंदर बनाने के लिए थोड़े से बेकिंग सोडा में शहद लेकर उसे हल्के हाथों से लिप्स पर लगाएं और कुछ देर बाद धुल दें। इससे डेड स्किन सेल्स हट जाएंगी और आपके लिप्स बेहद सॉफ्ट और खूबसूरत नजर आएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
