24 घण्टे ऑनलाइन

बालों में लगाएं ये चीज, आजमाते ही दिखेगा असर

हमारे किचन में ही मौजूद होते हैं सेहत और त्वचा के लिए कई फायदेमंद पदार्थ लेकिन जानकारी के अभाव की वजह से हम उसका लाभ नहीं उठा पाते। ऐसी ही एक सामग्री है बेकिंग सोडा (Baking Soda)। बेकिंग सोडा को सोडियम बाइकार्बोनेट के…

24GhanteOnline
February 17, 2025
3 min read

हमारे किचन में ही मौजूद होते हैं सेहत और त्वचा के लिए कई फायदेमंद पदार्थ लेकिन जानकारी के अभाव की वजह से हम उसका लाभ नहीं उठा पाते। ऐसी ही एक सामग्री है बेकिंग सोडा (Baking Soda)। बेकिंग सोडा को सोडियम बाइकार्बोनेट के नाम से भी जाना जाता है। ये ठोस क्रिस्टल की तरह होता है लेकिन बाद में इसे पीसकर चूर्ण बना दिया जाता है। इसके अल्काइन सब्सटेंस में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीसेप्ट‍िक और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण मौजूद होते हैं। खूबसूरती में चार चांद लगाने के साथ ही ये एक मुख्य औषधि भी है। सफेद रंग-सा दिखना वाला बेकिंग सोडा (Baking Soda) चेहरे और सेहत के लिए जादुई पाउडर साबित हो सकता है। बशर्ते इसका इस्तेमाल सही तरीके और सही मात्रा में किया जाए। त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले इसे हाथ पर थोड़ा सा लगाकर पैच टेस्ट कर लेना चाहिए।

- कील-मुंहासों से निजात पाने के लिए ये एक कारगर उपाय है। कील-मुहांसों को खत्म करने के साथ ही ये त्वचा का pH लेवल भी बैलेंस रखने में मददगार है। एक चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda) में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्‍ट बना लें। इस पेस्ट को कील-मुहांसों पर एक से दो मिनट के लिए लगाएं। ऐसा आप दिन में 2 से 3 बार कर सकते है।

- बेकिंग सोडा की मदद से दांतों के पीलेपन को दूर किया जा सकता है। पीलापन दूर करने के साथ ही ये प्लार्क भी दूर करने का काम करता है। ब्रश में थोड़ी सी मात्रा में बेकिंग सोडा लगाकर ब्रश करने से दांतों का पीलापन दूर हो जाता है। पर ध्यान रहे इसके ज्यादा इस्तेमाल दांतों को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

- बेकिंग सोडा एंटीइंफ्लेमेटरी गुण से समृद्ध होता है, जो सनबर्न से प्रभावित त्वचा को आराम पहुंचाने का काम कर सकता है। इसके लिए बेकिंग सोडा को ठंडे पानी में मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें और इस घोल को एक साफ कपड़े की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे लाभ होगा।

- गोरी रंगत पाने के लिए भी बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। ये डेड सेल्स को हटाकर त्वचा में निखार लाता है। इसे गुलाब जल में घोलकर चेहरे पर कुछ मिनटों के लिए लगाने से आपको फायदा होगा।

- दांतों की ही तरह नाखून के पीलेपन को भी आप बेकिंग सोडा की मदद से दूर कर सकते है। बेकिंग सोडा, पानी और हाइड्रोजन पराक्साइड के घोल में कुछ देर तक हाथ रखने से नाखून का पीलापन चला जाता है। इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार करने से लाभ होगा।

- शरीर की दुर्गंध को दूर करने के लिए भी बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। बेकिंग सोडा पसीने को सोख लेता है और बदबू को दूर कर देता है। सोडा को पानी में मिलाकर अंडराआर्म्स में सफाई करने से फायदा होगा।

- गर्मियो में पसीने की वजह से बालों से बदबू आना आम बात है ऐसे में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑयली हेयर वालों के लिए भी ये एक कारगर उपाय है। इसके इस्तेमाल से स्कैल्प हेल्दी बनते हैं।

- अगर आपके बालों में डैंड्रफ हो गया है तो बेकिंग सोडा आपके लिए एक कारगर उपचार हो सकता है। गीले बालों में एक चम्मच बेकिंग सोडा धीरे-धीरे मलें और कुछ देर बाद उसे साफ कर लें। ऐसा करने से डैंड्रफ जड़ से साफ हो जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…