इस प्रचंड गर्मी में ठंडक देगा ये फल
गर्मियों में बेल (bael) एक ऐसा फल है जो पेड़ से टूटने के बाद भी कई दिनों तक सही रहता है। इसकी प्रकृति ठंडी होती है। इसमें प्रोटीन, आयरन, जिंक, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन-सी आदि मिनरल्स होते हैं। जो कई…
गर्मियों में बेल (bael) एक ऐसा फल है जो पेड़ से टूटने के बाद भी कई दिनों तक सही रहता है। इसकी प्रकृति ठंडी होती है। इसमें प्रोटीन, आयरन, जिंक, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन-सी आदि मिनरल्स होते हैं। जो कई तरह की परेशानियों से शरीर को बचाते हैं। आमतौर पर गर्मियों में लोग बेल का शरबत पीना पसंद करते हैं। बेल का शरबत चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडक देकर इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है। आइए जानते हैं बेल के शरबत के फायदे और इसे बनाने का तरीका।
- बेल में मौजूद विटामिन-ए, आयरन और जिंक आंखों और बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये बालों को ड्राई होने से रोकता है।
- बेल में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं जो खून में ब्लड शुगर को बढ़ने रोकता रोकते हैं डायबिटीज के रोगी बेल को सीधे तौर पर खा सकते हैं। लेकिन अगर शरबत पीते हैं तो इसमें चीनी की जगह शुगर फ्री का इस्तेमाल करें।
- बेल को पेट के रोगों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ये पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और डाइजेशन बेहतर बनाता है। बेल का शरबत पीने से कब्ज और बवासीर से परेशान लोगों को राहत मिलती है।
- बेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो लिवर की सूजन को कम करने का काम करते हैं। इसका शरबत लिवर के रोगियों के लिए लाभकारी है।
ऐसे बनाएं बेल का शरबत सामग्री :
एक बेल फल, एक लीटर पानी, आइस क्यूब्स, चुटकीभर काला नमक, चीनी स्वादानुसार
विधि
सबसे पहले बेल के फल को तोड़कर गूदे को निकालकर अलग कर लें और गूदे के बीज निकाल लें। बीज के साथ लगे जेल को भी हटा दें, वर्ना ये शरबत में कड़वाहट ला सकता है।
अब एक बड़े बाउल में बेल के फल का गूदा लें और उसमें एक ग्लास पानी डालें और दोनों को हाथों की मदद से अच्छी तरह से मिक्स करें। इससे रहे बचे बीज भी निकल जाएंगे और बेल का पूरा रस पानी में आ जाएगा।
इसके बाद एक छन्नी की मदद से इसे छान लें और इसमें पानी मिक्स करें और चीनी मिलाएं। इसके बाद चुटकी भर नमक डालें और बर्फ के क्यूब्स डालकर सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
