फेस पर इसके इस्तेमाल से आएगा निखार, ग्लो में खो जाएंगे सब
इसके लिए आप एक चम्मच पका हुआ एवोकाडो (Avocado) लेकर उसे मैश करके एक स्मूद पेस्ट बनाएं। अब इसमें दो बड़ा चम्मच दूध और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। अब आप इसे अच्छी तरह मिक्स करें और अपने चेहरे पर लगाएं। करीबन आधे घंटे बाद…
इसके लिए आप एक चम्मच पका हुआ एवोकाडो (Avocado) लेकर उसे मैश करके एक स्मूद पेस्ट बनाएं। अब इसमें दो बड़ा चम्मच दूध और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। अब आप इसे अच्छी तरह मिक्स करें और अपने चेहरे पर लगाएं। करीबन आधे घंटे बाद स्किन को साफ करें।
एवोकाडो का इस्तेमाल आजकल स्किन केयर प्रॉडक्ट्स में किया जाता है। दरअसल, एवोकाडो में कई तरह के विटामिन्स व मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को कई मायनों में लाभ पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं, एवोकाडो स्किन को बेहद अच्छी तरह मॉइश्चराइज करता है और रूखी त्वचा के लिए विशेष रूप से लाभदायी है। चूंकि एवोकाडो में एंटी−ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए यह आपको एंटी−एजिंग लाभ पहुंचाता है। वैसे तो आपको कई तरह के स्किन केयर प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल से भी एवोकाडो के लाभ मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप चाहें तो एवोकाडो की मदद से कुछ होममेड फेस पैक्स भी बना सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको स्किन केयर एक्सपर्ट द्वारा बताए गए कुछ बेहतरीन एवोकाडो फेस पैक्स के बारे में बता रहे हैं−
एवोकाडो (Avocado), दूध व शहद पैक
इसके लिए आप एक चम्मच पका हुआ एवोकाडो लेकर उसे मैश करके एक स्मूद पेस्ट बनाएं। अब इसमें दो बड़ा चम्मच दूध और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। अब आप इसे अच्छी तरह मिक्स करें और अपने चेहरे पर लगाएं। करीबन आधे घंटे बाद स्किन को साफ करें। अगर आप इस फेस पैक का इस्तेमाल लगातार करती हैं तो इससे आपका स्किन कॉम्पलेक्शन काफी बेहतर होता है।
एवोकाडो (Avocado)- नींबू व शहद पैक
इस फेस पैक को इस्तेमाल करने वालों का कहना है कि यह फेस पैक आपकी स्किन पर एक ग्लो लेकर आता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आप पहले एवोकाडो को मैश करके एक पेस्ट बना लें। इसके बाद आप एक बड़ा चम्मच शहद व आधा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15−20 के लिए छोड़ दें। आखिरी में अपने चेहरे को सामान्य पानी की मदद से धोएं।
एवोकाडो (Avocado)-कीवी पैक
यह एक बेहतरीन एंटी−एजिंग पैक है और इसलिए बढ़ती उम्र की निशानियों को कम करने के लिए इस फेस पैक का उपयोग करना एक अच्छा विचार है। इस पैक को बनाने के लिए दो एवोकाडो और एक कीवी लेकर उसका पल्प निकाल लें और एक क्रीमी पेस्ट बना लें। आप चाहें तो इस फेस पैक में शहद भी मिक्स कर सकती हैं। यह आपकी स्किन को अतिरिक्त मॉइश्चराइज करने में मदद करेगा। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं और करीबन आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर आप गुनगुने पानी की मदद से अपनी स्किन को साफ करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
