महाकुम्भ की त्रिवेणी में ऑस्ट्रेलियाई दंपति ने लगाई डुबकी, बोले- दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के लिए योगी जी को शुभकामनाएं
महाकुम्भनगर : सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुम्भ (Maha Kumbh) अपनी दिव्यता और भव्यता के लिए दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी कड़ी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सांस्कृतिक राजदूत और…
महाकुम्भनगर : सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुम्भ (Maha Kumbh) अपनी दिव्यता और भव्यता के लिए दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी कड़ी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सांस्कृतिक राजदूत और मल्टीकल्चरल प्रोग्राम के हेड डॉ. आशुतोष मिश्रा अपनी पत्नी श्वेता के साथ भारत आए और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। काशी मूल के दंपति ने इस दौरान कहा कि दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं, जो उन्होंने महाकुम्भनगर में दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन किया। ऑस्ट्रेलियाई दंपति अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ मनाने भारत पहुंचे और 144 साल बाद आए महाकुम्भ (Maha Kumbh) के गवाह बने। उनका कहना है कि बाबा विश्वनाथ की मंगल आरती और संगम में दिव्य स्नान कर हमारा जीवन सफल हो गया है।
इतनी भव्य व्यवस्था करना आसान नहीं, लेकिन यूपी सरकार ने कर दिखाया
डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि हम इस ऐतिहासिक महाकुम्भ (Maha Kumbh) का हिस्सा बने। मानवता के इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन चल रहा है, जो 144 साल बाद आया है। इस भव्य आयोजन के लिए उन्होंने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को शुभकामनाएं भी दीं। महाकुम्भ में प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते हुए डॉ आशुतोष ने कहा कि इतनी भव्य व्यवस्था करना आसान नहीं होता, लेकिन यूपी सरकार ने इसे संभव कर दिखाया।
काशी दर्शन के बाद संगम में स्नान कर विवाह वर्षगांठ को बनाया यादगार
डॉ. मिश्रा की पत्नी श्वेता ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि हम दोनों ने अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ भारत में मनाने का निर्णय लिया। कहा, हमने दुनिया के अन्य पर्यटन स्थलों को छोड़कर सबसे पहले बाबा विश्वनाथ की मंगल आरती में शामिल होने और फिर संगम में दिव्य स्नान करने का निश्चय किया। जिसके बाद हमें ऐसा लग रहा है कि जैसे अब हमारा जीवन सफल हो गया है।
पूरी दुनिया देख रही भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की शक्ति
श्वेता मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। कहा कि इस अभूतपूर्व आयोजन और सुव्यवस्थित महाकुम्भ के लिए सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने आम जनता से भी आह्वान किया कि सरकार और प्रशासन की मेहनत को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालु नियमों का पालन करें और सहयोग करें। मिश्रा दंपति ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सनातन संस्कृति की भव्यता को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आ रहे हैं।
उन्होंने संगम में स्नान के बाद हर हर गंगे, हर हर महादेव के जयघोष के साथ अपनी आस्था प्रकट की। डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दिव्य आयोजन से पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की शक्ति देख रही है। केंद्र और यूपी सरकार ने मिलकर इसे ऐतिहासिक बना दिया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
