इस मुहूर्त में भूलकर भी ना करें अमृत स्नान, मिल सकता है अशुभ फल
महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी हुई थी, जिसके बाद पहला अमृत स्नान (Amrit Snan) मकर संक्रांति के दिन और दूसरा मौनी अमावस्या के दिन किया गया था। इस दौरान प्रयाग संगम तट पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। अब…
महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी हुई थी, जिसके बाद पहला अमृत स्नान (Amrit Snan) मकर संक्रांति के दिन और दूसरा मौनी अमावस्या के दिन किया गया था। इस दौरान प्रयाग संगम तट पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। अब तीसरा स्नान कल किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कोई भी काम शुभ मुहूर्त में करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। उसी तरह शुभ मुहूर्त में महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान करने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कहते है वहीं स्नान अगल अशुभ मुहूर्त में किया जाए तो इसका प्रभाव उल्टा पड़ सकता है और व्यक्ति को कष्ट भी भुगतना पड़ सकता है।
महाकुंभ तीसरे अमृत स्नान (Amrit Snan) का शुभ मुहूर्त
सोमवार, 3 फरवरी 2025 को तीसरा अमृत स्नान (Amrit Snan) होगा। इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पवित्र संगम में स्नान स्नान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके बाद भी लोग पवित्र संगम में स्नान कर सकते हैं।
तीसरे अमृत स्नान (Amrit Snan) के दिन राहुकाल का समय
सोमवार, 3 फरवरी 2025 के दिन राहुकाल का समय सुबह 8 बजकर 30 मिनट से लेकर 9 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्य नहीं करने चाहिए, इसलिए इस अशुभ काल में संगम में अमृत स्नान (Amrit Snan) करने से बचें।
अमृत स्नान (Amrit Snan) के नियम
महाकुंभ के दौरान पवित्र संगम में डुबकी लगाते समय कुछ खास नियमों का पालन किया जाता है। महाकुंभ में सबसे पहले नागा साधु स्नान करते हैं। उसके बाद ही गृहस्थ जीवन जीने वाले लोगों को महाकुंभ में स्नान करना होता है। इसके आलावा स्नान करते समय 5 डुबकी जरूर लगाएं और मंत्रों का जाप करें, तभी स्नान पूरा माना जाता है। स्नान के समय साबुन या शैंपू का इस्तेमाल न करें। क्योंकि इसे पवित्र जल को अशुद्ध करने वाला माना जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
