24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगा अतीक का पोस्टर, माफिया के हत्यारों को बताया 'देवदूत'

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले में राष्ट्रीय हिंदू दल नाम के एक संगठन ने माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का एक बैनर लगाया है, जिसमें अतीक की फोटो पर क्रॉस का निशाना लगाया हुआ…

24GhanteOnline
January 5, 2025
2 min read

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले में राष्ट्रीय हिंदू दल नाम के एक संगठन ने माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का एक बैनर लगाया है, जिसमें अतीक की फोटो पर क्रॉस का निशाना लगाया हुआ है। वहीं, उसके हत्यारों को पोस्टर के जरिये ‘देवदूत’ बताया जा रहा है। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

पिछले कई महीने से महाकुंभ मेला अपनी तमाम विशेषताओं को लेकर चर्चा में बना हुआ है। महाकुंभ मेले में राष्ट्रीय हिंदू दल नाम के एक संगठन के पोस्टर ने एक नया विवाद छेड़ दिया है। संगठन ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के शिविर के सामने एक पोस्टर लगवाया है, जिसमें अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की फोटो लगी हुई है। हिंदू दल संगठन ने अतीक की फोटो पर क्रॉस का साइन लगाया हुआ है।

इसी के साथ बैनर में लिखा गया है कि ‘अतीक का आतंक मुक्त, प्रथम प्रयागराज महाकुंभ’। यह पोस्टर इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ लोग इसे साहसिक कदम बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे कानून व्यवस्था बिगड़ने वाला पोस्टर बता रहे हैं।

इसी के साथ सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पोस्टर के जरिये अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के हत्यारे सनी, लवलेश और अरुण को ‘देवदूत’ बताया हैं।

राष्ट्रीय हिंदू दल संगठन ने लगवाया पोस्टर


बताया जा रहा है कि इस पोस्टर को राष्ट्रीय हिंदू दल संगठन के अध्यक्ष रोशन पांडेय ने लगवाया है। उन्होंने तीनों हत्यारों को सम्मानित करने की बात भी की है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

पुलिस ने विवाद पोस्टर की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह कोई पहली दफा नहीं जब अतीक की हत्या चर्चा का विषय बनी हो, इससे पहले इसकी हत्या खूब चर्चा में रह चुकी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…