24 घण्टे ऑनलाइन

बदल गई असिस्टेंट प्रोफेसर की एग्जाम डेट, TGT-PGT भर्ती परीक्षा तिथि में भी हुआ बदलाव

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। UPPSC ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि महाकुंभ 2025 और अभ्यर्थियों से प्राप्त…

24GhanteOnline
January 25, 2025
1 min read
बदल गई असिस्टेंट प्रोफेसर की एग्जाम डेट, TGT-PGT भर्ती परीक्षा तिथि में भी हुआ बदलाव

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। UPPSC ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि महाकुंभ 2025 और अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदन को लेकर आयोग ने बैठक कर ये निर्णय लिया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित परीक्षा अब 16 और 17 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।

इस दिन होगी परीक्षा


अब असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) की लिखित परीक्षा के साथ-साथ टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि भी बदल दी गई है। अब प्रशिक्षित स्नातक ( TGT) की परीक्षा 14 और 15 मई, 2025 और प्रवक्ता (PGT) की परीक्षा 20 और 21 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।

UPPSC Exam 2025

आधिकारिक नोटिस अभ्यर्थी UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in से चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) भर्ती के लिए तकरीबन एक लाख अभ्यर्थियों ने जबकि टीजीटी-पीजीटी के लिए 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…