24 घण्टे ऑनलाइन

मंच पर धड़ाम से गिरे बीजेपी के वरिष्ठ नेता, वीडियो वायरल

बिहार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) के साथ घटना घट गई। दरअसल, अश्विनी चौबे एक मंच पर पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी कुर्सी पर बैठने की कोशिश की, किसी ने कुर्सी को…

24GhanteOnline
September 9, 2025
2 min read

बिहार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) के साथ घटना घट गई। दरअसल, अश्विनी चौबे एक मंच पर पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी कुर्सी पर बैठने की कोशिश की, किसी ने कुर्सी को पीछे से खींच दिया। इसके बाद अश्विनी चौबे धड़ाम से मंच पर ही गिर गए। अब इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो गया जिले का बताया जा रहा है, जहां पर शेरघाटी इलाके में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस मौके पर एक तरफ जहां एनडीए के कई दिग्गज नेता उपस्थित थे, वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

नेताओं के बैठने के लिए एक मंच बनाया गया था। मंच पर कुर्सियां भी रखी गई थीं। वायरल हुए वीडियो में यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि जब अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) अपनी कुर्सी पर बैठने की कोशिश कर रहे हैं, इसी बीच में पीछे से एक आदमी उनकी कुर्सी को खींच लेता है, जिसके बाद अश्विनी चौबे का संतुलन बिगड़ जाता है और मंच पर ही धड़ाम से गिर जाते हैं।

हाथ और पीठ में लगी है चोट


हालांकि अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) के गिरने के बाद स्टेज पर मौजूद नेता और कार्यकर्ता उन्हें उठाते भी हैं। बताया यह भी जा रहा है कि अश्विनी चौबे के हाथ और पीठ में चोट भी लगी है। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां पर अफरा-तफरी का माहौल भी बना। कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया। हालांकि बाद में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को शांत करके माहौल को सामान्य किया। अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…