24 घण्टे ऑनलाइन

इन दो IAS को योगी ने दी महाकुंभ की ज़िम्मेदारी, 2019 के अर्ध कुंभ में निभाया था अहम रोल

महाकुंभनगर। महाकुंभ (Maha Kumbh) में मौनी अमावस्या के दिन 29 जनवरी को कुछ ऐसा हुआ जिसकी अपेक्षा किसी ने भी नहीं की थी। महाकुंभ में मौनी अमावस्या के मौके पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए,…

24GhanteOnline
January 30, 2025
3 min read

महाकुंभनगर। महाकुंभ (Maha Kumbh) में मौनी अमावस्या के दिन 29 जनवरी को कुछ ऐसा हुआ जिसकी अपेक्षा किसी ने भी नहीं की थी। महाकुंभ में मौनी अमावस्या के मौके पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए, इसी के बाद वहां भगदड़ मच गई। अब सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के लिए और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार ने तय किया है कि IAS आशीष गोयल (Ashish Goyal) और भानु गोस्वामी (Bhanu Goswami) को महाकुंभ में अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

2019 में संभाली अहम जिम्मेदारी


महाकुंभ (Maha Kumbh)में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई है। इसी के बाद अब महाकुंभ में अनुभवी ऑफिसर्स की ड्यूटी लगाई गई है। यूपी सरकार ने एक बार फिर गोयल और गोस्वामी पर भरोसा जताया है। पूर्व में प्रयागराज के मंडलायुक्त रह चुके आशीष गोयल और एडीए के वीसी रहे भानु गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से प्रयागराज पहुंचने के लिए कहा गया है।

IAS आशीष गोयल और भानु गोस्वामी इससे पहले भी कुंभ में जिम्मेदारी निभा चुके हैं और दोनों ही अनुभवी है। यूपी सरकार को महाकुंभ की जिम्मेदारी संभालने के लिए अनुभवी अधिकारियों की ही आवश्यकता थी, इसी के चलते इन दोनों को इस काम के लिए चुना गया है और तत्काल प्रयागराज पहुंचने के लिए कहा है।

साल 2019 में जब अर्ध कुंभ हुआ था तो उस समय आशीष गोयल और भानु गोस्वामी की जोड़ी ने IAS विजय किरण के साथ मिलकर इस में अहम रोल निभाया था। साथ ही पूरी सुरक्षा के साथ इसको पूरा किया था। भानु गोस्वामी तब डीएम और प्राधिकरण के वीसी थे। साथ ही 2019 में आशीष गोयल तब के इलाहाबाद के कमिश्नर और अर्धकुंभ मेले के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि, गोयल और गोस्वामी के साथ ही 5 और विशेष सचिव रैंक के अधिकारियों को महाकुंभ भेजा गया है जिनका अनुभव रहा है। इसी के साथ, पुलिस विभाग में अभी किसी को कुंभ जाने को नहीं कहा गया है।

कौन हैं IAS अशीष गोयल


डॉ. आशीष कुमार गोयल का जन्म 12 फरवरी 1973 में यूपी के बिजनौर में हुआ था। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएशन की है और यूपी कैडर, बैच 1995 के आईएएस हैं। उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में और उत्तर प्रदेश राज्य में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के रूप में भी काम किया है। अपने काम के जरिए उन्होंने ग्रामीण विकास और पंचायती राज की नीतियों में अहम रोल प्ले किया।

कौन हैं IAS भानु चंद्र गोस्वामी


2019 के अर्ध कुंभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भानु चंद्र गोस्वामी 2010 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 2009 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर ऑल इंडिया 33वीं रैंक हासिल की थी। भानु रांची के रहने वाले हैं। उन्होंने संस्कृत (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन की है। आईएएस ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग आगरा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में हुई थी। भानु गोस्वामी वाराणसी, श्रावस्ती, लखनऊ, प्रयागराज, जौनपुर में डीएम के पद पर रह चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…