Google सर्च में आया खास फीचर, Maha Kumbh टाइप करते ही होगी पुष्प वर्षा
महाकुंभ के मौके पर Google ने इंडिया सर्च में एक ख़ास इफेक्ट ऐड किया है। गूगल पर महाकुंभ सर्च करते ही आपको फ़्लोरल एनिमेशन देखने को मिलेगा। ये गूगल का Easter Egg है जो कंपनी ख़ास मौकों अपने होम पेज पर ऐक्टिवेट करती है।…
महाकुंभ के मौके पर Google ने इंडिया सर्च में एक ख़ास इफेक्ट ऐड किया है। गूगल पर महाकुंभ सर्च करते ही आपको फ़्लोरल एनिमेशन देखने को मिलेगा। ये गूगल का Easter Egg है जो कंपनी ख़ास मौकों अपने होम पेज पर ऐक्टिवेट करती है। ये कीवर्ड बेस्ड एनिमेशन होते हैं जिसे खास कीवर्ड्स के लिए असाइन किया गया होता है।
Maha kumbh शुरू हो चुका है और आप अगर Google पर Maha kumbh 2025 लिख कर सर्च करेंगे तो एक खास इफेक्ट दिखेगा। पूरे गूगल होम पेज पर फूलों की बारिश होती दिखेगी।
गौरतलब है कि Google पर Maha kumbh 2025 टॉप ट्रेडिंग कीवर्ड्स में से एक है। लोग गूगल पर लगातार Maha kumbh 2025 के बारे में जानकारियां सर्च कर रहे हैं।
मोबाइल पर भी Google ऐप में जा कर Maha kumbh टाइप करते ही फ़ोन की स्क्रीन पिंक रोज़ पेटल्स से भर जाती है। मोबाइल में आपको तीन ऑप्शन्स भी दिखते हैं। पिंक कलर्स के तीन आइकॉन्स फ़ोन के राइट बॉटम में दिखते हैं। डेस्कटॉप पर भी बॉटम में आपको ऐसे ही आइकॉन दिखेंगे। अगर खुद से फ्लोरल एनिमेशन नहीं दिख रहा तो बॉटम आइकॉन को टैप कर सकते हैं।
फोन में आप चाहें तो X आइकॉन सेलेक्ट करके एनिमेशन रोक सकते हैं। इसके बाद सेलेब्रेशन का आइकॉन है जिसे टैप करते ही फिर से पूरी स्क्रीन गुलाब की पंखुड़ियों से भर जाती है। इसके बॉटम में Share का आइकॉन है। इसे टैप करके आप ये किसी के साथ शेयर भी कर सकते हैं।
महाकुम्भ में उमड़ी भीड़ में मोदी और योगी के कट आउट संग सेल्फी लेने का दिखा क्रेज
किसी कॉन्टैक्ट को शेयर करते ही उन्हें गूगल का एक लिंक मिलता है। जैसे ही यूजर इस पर क्लिक करता है Google उसे Maha kumbh Mela के कीवर्ड पर रीडायरेक्ट् कर देता है, और Google का पिंक रोज़ एनिमेशन ऐक्टिवेट हो जाता है।
गूगल ने Maha kumbh 2025 के मौके पर Visual Summary भी तैयार किया है। गूगल पर Maha kumbh 2025 सर्च करते ही पिंक रोज़ एनिमेशन के साथ पहले नंबर पर विजुअल समरी का ऑप्शन दिखता है। यहां सभी जानकारी के साथ Wikipedia लिंक किया गया है जो यूजर्स को रीडायरेक्ट करके Wiki वेबसाइट पर ले जाता है जहां Maha kumbh से जुड़ी जरूरी जानकारियां लिखी हुई हैं।
इस विजुअल समरी में महाकुंभ से जुड़ी जरूरी जानकारियां दिखती हैं। इनमे हेल्पलाइन नंबर, इमरजेंसी सर्विसेज, कुंभ मैप, कुंभ ऐप और रेलवे स्टेशन्स की जानकारी दी गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
