24 घण्टे ऑनलाइन

'राम' ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, महा कुंभ में आएं भक्तों को बांटा प्रसाद

महाकुंभनगर। 1987 में आई रामानंद सागर की 'रामायण' में अरुण (Arun Govil) ने भगवान राम का रोल निभाकर सभी के फेवरेट बन गए थे। दर्शकों के मन में आज भी उनकी छवि भगवान राम की ही है। इसीलिए जहां भी वो जाते हैं उन्हें राम के नाम…

24GhanteOnline
January 28, 2025
2 min read

महाकुंभनगर। 1987 में आई रामानंद सागर की 'रामायण' में अरुण (Arun Govil) ने भगवान राम का रोल निभाकर सभी के फेवरेट बन गए थे। दर्शकों के मन में आज भी उनकी छवि भगवान राम की ही है। इसीलिए जहां भी वो जाते हैं उन्हें राम के नाम से ही बुलाया जाता है और पहचाना भी जाता है। अब अरुण गोविल अपनी पत्नी और परिवार के साथ महाकुंभ 2025 में पहुंच गए हैं।

महाकुंभ में पहुंचकर अरुण गोविल (Arun Govil) और उनकी पत्नी श्रीलेखा गोविल ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। दोनों के साथ कई और लोगों को भी देखा गया। अरुण ने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा- सनातन संस्कृति का महोत्सव, आस्था का महायज्ञ, एकता, समता, धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक तथा राष्ट्रीय एकता और समरसता को समर्पित विश्व का सबसे बड़ा महासमागम महाकुंभ 2025, प्रयागराज में आज पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी का कल्याण करें।


 











View this post on Instagram






















 

A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai)


संगम में डुबकी लगाने के साथ-साथ अरुण गोविल ने श्रद्धालुओं की सेवा भी की। उन्होंने महाकुंभ में आए भक्तों में प्रसाद बांटा। इसका वीडियो भी एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में प्रसाद वितरण करते हुए अरुण गोविल को देखा जा सकता है। भक्त एक-एक करके उनसे प्रसाद ले रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग उनका वीडियो बनाते हुए 'जय श्री राम' के नारे भी लगा रहे हैं।

महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन पर पथराव, झांसी से प्रयागराज जा रही थी ट्रेन


अरुण गोविल (Arun Govil)  से पहले बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर, अविनाश तिवारी, ममता कुलकर्णी, सिंगर गुरु रंधावा और कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा और उनकी पत्नी लिजेल समेत अन्य महाकुंभ 2025 में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। सभी के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…