फेस पर करें बर्फ का इस्तेमाल, मिलेगा गज़ब निखार
गर्मियों में बर्फ (Ice) का इस्तेमाल आप अपने चेहरे पर भी कर सकते हैं। बर्फ की मदद से आप स्किन से संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं। दरअसल, गर्मियों में त्वचा में कई तरह की परेशानी हो जाती है खासकर चेहरे पर पसीना…
गर्मियों में बर्फ (Ice) का इस्तेमाल आप अपने चेहरे पर भी कर सकते हैं। बर्फ की मदद से आप स्किन से संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं। दरअसल, गर्मियों में त्वचा में कई तरह की परेशानी हो जाती है खासकर चेहरे पर पसीना और गंदगी जिसके चलते चेहरा अपनी रंगत खोने लगता है। ऐसे में स्किन को चमकता हुआ बनाए रखने के लिए आप बस 1-2 मिनट के लिए बर्फ लगा सकते है। चेहरे पर बर्फ लगाने से स्किन का ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है, इससे चेहरे की च्वचा से जुड़ी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है और आपको इससे अच्छा ग्लो मिलता है। साथ ही फेस पर निखार भी बढ़ जाता है। बर्फ को चेहरे पर लगाने से कई त्वचा से जुड़ी कई तरह की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए जानते है कि आप चेहरे पर बर्फ कैसे लगा सकते हैं...
चेहरे पर ग्लो लगाने के लिए इस तरह लगाएं बर्फ (Ice)
बर्फ की मदद से आप चेहरे पर तुरंत ग्लो आ सकती हैं। इसके लिए रोज सुबह चेहरे पर बर्फ का टुकड़ा लें और उसे किसी कपड़े या प्लास्टिक बैग में लपेट लें। फिर हलके हाथों से चेहरे पर सर्कुलर यानी घड़ी की चलने की दिशा में घुमाएं। ऐसा आप रोजाना 2 मिनट तक सकते हैं।
मुंहासो से छुटकारा पाने के लिए इस तरह लगाएं बर्फ (Ice)
चेहरे पर मुंहासों का आना एक आम समस्या है ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बर्फ की मसाज से मुंहासों से छुटकारा मिलता है। इसके लिए सबसे पहले चेहरा धोकर सुखा लें। फिर अब कपड़े या प्लास्टिक बैग में लिपटे हुए बर्फ से सर्कुल यानी हाथों को गोलाकार में घुमाते हुए चेहरे पर करीब 10 मिनट तक मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से आपको मुंहासो से छुटकारा मिल सकता है।
झुर्रियों को कंट्रोल करने के लिए इस तरह लगाए बर्फ (Ice)
बर्फ की मदद से आप चेहरे की झुर्रियों को कम कर सकती हैं। बर्फ का चेहरे पर लगाने से मौजूदा झुर्रियों तो कम होती ही है साथ ही नई झुर्रियों को आने से रूकती हैं।
डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए इस तरह लगाए बर्फ (Ice)
आंखों के डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल किया जा सकता है। डार्क सर्कल्स में बर्फ की क्यूब को गुलाब जल और खीरे के रस के साथ लगाने से बहुत फायदा होता है। कुछ दिनों तक यह उपाय करने से आपको फायदा दिखने लगेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
