इस सीरम से खूबसूरती पर आएगा निखार
30 साल के बाद महिलाओं और पुरुषों को अपनी स्किन का बहुत ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यही वो उम्र होती है जिसके बाद चेहरे पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अगर इसमें आपने चेहरे का ख्याल नहीं रखा तो चेहरे पर बढ़ती…
30 साल के बाद महिलाओं और पुरुषों को अपनी स्किन का बहुत ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यही वो उम्र होती है जिसके बाद चेहरे पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अगर इसमें आपने चेहरे का ख्याल नहीं रखा तो चेहरे पर बढ़ती उम्र की झलक दिखने लगेगी। ऐसे में जरूरी है कि आप चेहरे पर विटामिन सी से युक्त सीरम (Serum) का जरूर इस्तेमाल करें। विटामिन सी चेहरे के लिए बहुत जरूरी होता है और फेस को जवां बनाए रखता है।
- ये डेड स्किन को चेहरे से निकाल देता है
- विटामिन सी का इस्तेमाल मॉश्चराइजर से लेकर नाइट क्रीम सहित कई प्रोडक्ट में किया जाता है
- विटामिन सी सीरम लगाने से बाकी क्रीम ज्यादा असर करती है
- त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर करता है
- बढ़ती उम्र के असर को भी कम करता है
विटामिन सी सीरम से होने वाले फायदे
विटामिन सी सीरम एजिंग के लक्षण को कम करने का काम करता है। कोलेजन एक प्रोटीन है जो चेहरे के लचीलेपन को बनाए रखने में मदद करता है। बढ़ती उम्र की वजह से त्वचा में कोलेजन का बनना कम हो जाता है जिसके कारण चेहरे पर उम्र का असर दिखने लगता है। जैसे कि लाइन्स और झुर्रियों का आना। विटामिन सी कोलेजन को बढ़ाता है और स्किन को जवां बनाए रखने में काम करता है।
- विटामिन सी सीरम स्किन को धूप की किरणों की वजह से टैन होने से भी बचाता है। विटामिन सी में एंटी ऑक्सीडेंट होता है। जो अल्ट्रा वायलेट किरणों के असर को चेहरे पर होने नहीं देता।
- विटामिन सी सीरम चेहरे के दाग धब्बे को दूर करता है। इसके साथ ही चेहरे की लालिमा को बनाए रखता है और सूजन को कम करता है।
ऐसे करें विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल
- सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें
- इसके बाद चेहरे पर स्किन टोनर लगाएं
- सीरम की कुछ बूंद लेकर हथेली पर रगड़ें और चेहरे और गर्दन पर लगाएं
- इसके बाद मॉश्चराइजर लगाएं
- इसके बाद चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
