24 घण्टे ऑनलाइन

कील-मुहांसों से भी मिलेगा छुटकारा, फेस पर लगाएं ये पैक

कॉफी सिर्फ पेय पदार्थ ही नहीं है इसके इस्तेमाल से खूबसूरती में भी इजाफा किया जा सकता है। दरअसल, बदलती लाइफस्टाइल, खराब खान-पान और प्रदूषण के चलते त्वचा से जुड़ी कई तरह की परेशानियों जैसे कील-मुहांसे (Pimples) आदि का…

24GhanteOnline
November 12, 2025
2 min read

कॉफी सिर्फ पेय पदार्थ ही नहीं है इसके इस्तेमाल से खूबसूरती में भी इजाफा किया जा सकता है। दरअसल, बदलती लाइफस्टाइल, खराब खान-पान और प्रदूषण के चलते त्वचा से जुड़ी कई तरह की परेशानियों जैसे कील-मुहांसे (Pimples)  आदि का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कॉफी का फेसपैक इस्तेमाल करने से त्वचा को कई प्रकार से फायदा हो सकता है। इसका जिक्र आज हम अपने इस आर्टिकल में आपके साथ करने जा रहे है।

सामग्री

1 चम्मच कॉफी पाउडर
1 चम्मच शहद
1 साफ कटोरी

प्रयोग की विधि

- कॉफी पाउडर को साफा कटोरी में लें।
- 1 चम्मच शहद कॉफी में मिलाएं।
- इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं।
- हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें।
- 15-20 मिनट के बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।
- इस विधि को हफ्ते में 2-3 बार दोहराएं।

कॉफी फेस पैक के फायदे

- पैक लगाने से न सिर्फ चेहरे पर चमक आएगी बल्कि पिंपल्स (Pimples)  की समस्या भी खत्म होने लगेगी। साथ ही आप एकदम रिफ्रेश महसूस करेंगे।

- इसके अलावा आपकी स्किन से डेड स्किन भी गायब हो जाएगी। जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ऑयली या ड्राई रहती है उन्हें भी यह पैक जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे आपको जरूर मदद मिलेगी।

- डार्क सर्कल रिमूव करने के साथ-साथ ब्लैक हेड्स को भी फेस से गायब करने में कॉफी का फेस पैक काफी फायदेमंद है।

- इसके साथ ही फेस भी आपका क्लीन रहने लगेगा। इसे हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएं। खुद ही आपको रिजल्ट देखने को मिलेने लगेगा।

- कॉफी में मौजूद लेनोलिक एसिड और टोकोफेरॉल त्वचा के घावों को भरने में मदद कर सकता है।

- कॉफी पाउडर दानेदार होता है, जो स्क्रब की तरह काम कर सकता है। इसलिए, जब कॉफी पाउडर को फेसपैक की तरह इस्तेमाल किया जाता है, तो वह त्वचा में खून के संचार को बढ़ा सकता है।

- डार्क सर्कल को हटाने के साथ-साथ यह पैक ब्लैक हेड्स को भी फेस से गायब करने में काफी मदद करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…