24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में अप्लाई करें होममेड फेस पैक, फेस पर आएगा ग्लो

सुंदर और ग्लोइंग त्वचा हर कोई चाहता है। लेकिन गर्मियों में चिलचिलाती धूप और सनबर्न की वजह से चेहरे की पूरी रौनक ही गायब हो जाती है। ऐसे में बाजार में मौजूद प्रोडक्ट्स से अच्छा है कि आप घर पर बनाए गए कुछ फेस पैक (Face…

24GhanteOnline
May 16, 2026
3 min read

सुंदर और ग्लोइंग त्वचा हर कोई चाहता है। लेकिन गर्मियों में चिलचिलाती धूप और सनबर्न की वजह से चेहरे की पूरी रौनक ही गायब हो जाती है। ऐसे में बाजार में मौजूद प्रोडक्ट्स से अच्छा है कि आप घर पर बनाए गए कुछ फेस पैक (Face Pack)का इस्तेमाल करें। ये फेस पैक आपकी स्किन में नेचुरली खूबसूरती लेकर आएंगे। साथ ही आपकी त्वचा गर्मियों में भी ग्लोइंग बनी रहेगी।

जानिए गर्मियों में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए घरेलू फेस पैक (Face Pack)

खीरे का लगाए फेस पैक (Face Pack)

गर्मियों में खीरा जितना खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है उतना ही इसे चेहरे पर लगाना भी लाभकारी होता है। खीरे की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप इसे चेहरे पर लगाएंगे तो ये आपके चेहरे को ठंडक देने के साथ-साथ उसे ताजगी भी देगा। इस पैक को बनाने के लिए आप बस खीरे को धो लें और फिर कद्दूकस से घिस लें। अब घिसे हुए खीरे को फेस पर लगा लें। ऐसे करने से त्वचा में नमी बनी रहेगी। इसके साथ ही चेहरे से डेड सेल्स भी निकल जाएंगे और चेहरे पर निखार आ जाएगा।

चुकंदर फेस पैस (Face Pack)

चुकंदर शरीर में ना केवल खून बढ़ाने का काम करता है बल्कि चेहरे पर ग्लो भी लाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आप बस चुकंदर को उबाल लें। इसके बाद अच्छे से मैश करें। अब इसमें केओलिन पाउडर को मिलाएं और इसे फेस पर लगाएं। चेहरे पर इसे करीब 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरे का रंग साफ होगा और चेहरे पर ग्लो भी आएगा।

दूध और शहद का फेस पैक (Face Pack)

इस फेस पैक में आपको खीरा भी मिलाना होगा। इसके लिए आप बस खीरे को कद्ददूकस कर लें। अब इसमें दूध और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने तक इस फेस पैक को चेहरे पर लगाए रखें। ऐसा करने से त्वचा कोमल बनी रहेगी और चेहरे पर निखार नजर आएगा।

गुलाब की  पंखुड़ियां और बादाम (Face Pack)

बादाम और गुलाब की पंखुड़ियों  से बना फेस पैक भी चेहरे के लिए बेहतरीन होता है। इसके लिए बस आप बादाम को पीस लें। अब इसमें गुलाब की पंखुड़ियां मिलाएं। इसके साथ ही शहद और पुदीने के रस की कुछ बूंदे मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो आएगा। इसके साथ ही चेहरे की नमी भी बनी रहेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…