24 घण्टे ऑनलाइन

होममेड ब्लीच से बढ़ जाएगी चेहरे की खूबसूरती

दौड़ भाग भरी ज़िंदगी में चेहरे पर ध्यान नहीं दे पते हैं। लेकिन आज हम आप को बताने जा रहें हैं की चेहरे की खूबसूरती (Beauty) में चार चांद कैसे लगाए। ये तो आप सब जानते है की चेहरे की खूबसूरती के लिए यह बहुत जरूरी है कि चेहरे…

24GhanteOnline
July 14, 2025
3 min read

दौड़ भाग भरी ज़िंदगी में चेहरे पर ध्यान नहीं दे पते हैं। लेकिन आज हम आप को बताने जा रहें हैं की चेहरे की खूबसूरती (Beauty) में चार चांद कैसे लगाए। ये तो आप सब जानते है की चेहरे की खूबसूरती के लिए यह बहुत जरूरी है कि चेहरे पर दाग धब्‍बे ना हों और स्किन फ्लोलस रहे।

इसके लिए लोग तमाम तरह के कॉस्‍मेटिक प्रोडक्‍ट्स में सबसे ज्‍यादा असरदार कोई प्रोडक्‍ट है तो वो है फेशियल ब्‍लीच (Bleach) . जी हां, यह ब्‍लीच (Bleach) स्किन के टोन को तो कम करता ही है यह चेहरे को फ्लोलेस खूबसूरती भी देता है। लेकिन कैमिकल्‍स से भरपूर होने की वजह से ये चेहरे की स्किन को डैमेज भी आसानी से कर सकता है।

ऐसे में हमारे पास नेचुरल तरीके से ब्‍लीच (Bleach) बनाने के कई विकल्‍प मौजूद हैं लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इनका प्रयोग नहीं कर पाते। यहां आपको हम बताते हैं कि आखिर घर पर होममेड ब्‍लीच (Homemade Bleach)किस तरह बनाया जा सकता है और इनकी मदद से स्किन को फ्लोलस और बेदाग कैसे रख सकते हैं। आइए जानें-

1.पपीता

पपीते का बना ब्लीच चेहरे के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। 5 चम्‍मच पके पपीते के गुदे को निकाल लें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

2.संतरे का छिलका

संतरे के छिलके में भरपूर मात्रा में साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो नेचुरल ब्लीच के रूप में काम करता है। आप ब्‍लीच बनाने के‍ लिए संतरे के छिलकों को धूप में एक सप्‍ताह तक सुखाकर रखें और इसका पाउडर बना लें। अब जब भी इसे प्रयोग करना हो तो एक चम्‍मच पाउडर में थोड़ा सा दूध, शहद और संतरे का रस मिलाकर पेस्‍ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे धो लें। आपको अंतर दिखेगा।

3.टमाटर पल्‍प

आप एक टमाटर का गूदा निकाल लें और एक चम्मच नींबू के रस और गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्‍ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने तक का वेट करें। सूखने के बाद चेहरा अच्‍छी तरह से धो लें।

4.खीरे का प्रयोग

खीरे को भी आप ब्‍लीच के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। आप इसका ब्‍लीच बनाने के लिए एक चम्मच खीरे के रस और एक चम्मच नींबू के रस को मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और सूखनें दें। 15 मिनट बाद धो दें।

5.आलू का रस

आलू के रस में भी नेचुरल ब्लीच के तत्‍व होते हैं। आप एक आलू को पीस लें और छन्‍नी में इसे छान लें. आलू के रस को चेहरे पर लगाकर सूखनें दें। 15 मिनट बाद धो लें। आपको अंतर दिखेगा।

6.दही

अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो दही आपकी स्किन के लिए नेचुरल ब्लीच का काम बेहतर तरीके से करेगा. इसे आप एक छन्‍नी में छान लें और दही को अच्‍छी तरह से चेहरे पर अप्‍लाई करें। आप इसमें एक चम्‍मच हल्‍दी भी डाल सकते हैं जो आपके चेहरे को और निखार देगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…