चेहरे से दाग-धब्बे हो जाएंगे गायब, लगाएं ये चीजें
नारियल के तेल (Coconut Oil) का सीधा इस्तेमाल चेहरे पर करने के लिए मना किया जाता है। क्योंकि इसमे मौजूद फैट्स स्किन के पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं और अंदर तक नहीं पहुंचते। लेकिन अगर नारियल के तेल (Coconut Oil) को कैरियर…
नारियल के तेल (Coconut Oil) का सीधा इस्तेमाल चेहरे पर करने के लिए मना किया जाता है। क्योंकि इसमे मौजूद फैट्स स्किन के पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं और अंदर तक नहीं पहुंचते। लेकिन अगर नारियल के तेल (Coconut Oil) को कैरियर ऑयल की तरह इस्तेमाल किया जाए। तो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे काफी ज्यादा खराब दिखते हैं। अक्सर इन्हें छिपाने के लिए लोग मेकअप का सहारा लेते हैं। लेकिन घर में ही बहुत असरदार तरीके से इन धब्बों को खत्म किया जा सकता है। बस इन बताई हुई चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
पिग्मेंटेशन खत्म करने वाला सीरम कैसे बनाएं
पिग्मेंटेशन और चेहरे पर काले-भूरे धब्बे दिख रहे हैं तो इन धब्बो को खत्म करने के लिए इन चार चीजों की जरूरत होगी। जिसकी मदद से सीरम बनाकर चेहरे पर लगाएं। लगातार इस सीरम का इस्तेमाल कुछ महीनों तक करने के बाद चेहरे के धब्बे हटा देगा।
सीरम बनाने के लिए चार चीजों को लें-
2 विटामिन ई कैप्सूल
2 चम्मच एलोवेरा जेल
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच नारियल का तेल (Coconut Oil)
एक चम्मच नारियल के तेल में इन सारी चीजों को तय मात्रा में मिलाएं। फिर दाग-धब्बे वाली जगह पर इस सीरम को लगाएं। दिन में दो से तीन बार धब्बे वाली जगह ये सीरम लगाएं। कुछ ही दिनों में धब्बों की रंगत हल्की पड़ने लगेगी और दाग हल्के हो जाएंगे।
एलोवेरा जेल और नारियल के तेल (Coconut Oil) के सीरम के फायदे
नारियल का तेल स्किन को मॉइश्चराइज करता है। वहीं एलोवेरा जेल स्किन टाइटनिंग का काम करता है और नए सेल्स को बनाने में मदद करता है। विटामिन ई से कोलेजन बनते हैं और स्किन को जरूरी पोषण मिलता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
