24 घण्टे ऑनलाइन

डेड स्किन को गायब कर देगी ये चीज, ऐसे करें इस्तेमाल

सूजी, अक्सर हर घर में मिल जाता है। आप इससे तमाम प्रकार की चीजें बनाते हैं। लेकिन, आज हम लोग सूजी से स्क्रब बनाने की बात करेंगे। दरअसल, सूजी से आप अपनी स्किन की अंदर से सफाई कर सकते हैं। तमाम स्किन पोर्स में छिपे गंदगी…

24GhanteOnline
September 26, 2026
2 min read
डेड स्किन को गायब कर देगी ये चीज, ऐसे करें इस्तेमाल

सूजी, अक्सर हर घर में मिल जाता है। आप इससे तमाम प्रकार की चीजें बनाते हैं। लेकिन, आज हम लोग सूजी से स्क्रब बनाने की बात करेंगे। दरअसल, सूजी से आप अपनी स्किन की अंदर से सफाई कर सकते हैं। तमाम स्किन पोर्स में छिपे गंदगी और तेल का सफाया कर सकते हैं। पर सवाल ये है कि आपको सूजी का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए। साथ ही इसे कब और किस प्रकार के स्किन वाले लोगों को इस्तेमाल करना चाहिए। आइए जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

सूजी का स्क्रब (Suji Scrub) कैसे बनाएं


सूजी का स्क्रब (Suji Scrub) बनाने के लिए सूजी लें और इसमें थोड़ा सा हल्दी, एलोवेरा और नींबू मिला लें। अब सबको मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और स्क्रब करें। थोड़ी देर के बाद पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। अब मसाज करते हुए स्किन को साफ कर लें। ये स्क्रब आपकी स्किन के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है और अलग-अलग स्किन के लिए आप इसका अलग प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऑयली स्किन के लिए सूजी स्क्रब (Suji Scrub)

ऑयली स्किन में ऑयल और गंदगी ज्यादा होती है। ऐसे में आप सूजी में गुलाब जल मिलाकर अपने स्किन की सफाई कर सकते हैं। ये डेड सेल्स का सफाया करता है और स्किन पोर्स को अंदर से क्लीन करता है। सूजी व्हाइट हेड्स और ब्लैक हेड्स को निकालने में मददगार है तो, गुलाब जल स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है।

ड्राई स्किन के लिए सूजी स्क्रब (Suji Scrub)

ड्राई स्किन के लिए आप सूजी में दूध मिलाकर लगा सकते हैं। दूध स्किन को अंदर से साफ करने के साथ इसके पीएच को बैलेंस करता है और अंदर से हाइड्रेट करता है। तो, सूजी लें और इसमें दूध मिला लें। फिन इन दोनों को मिक्स करके अपनी स्किन पर लगाएं, हल्के हाथों से मसाज करें और ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…