बॉडी के इन हिस्सों पर लगाएं परफ्यूम, दिनभर महकेंगी
परफ्यूम (Perfume) का इस्तेमाल सभी करते हैं. इससे आपके पास से महक आने लगती हैं और आप खुद को फ्रेश महसूस करती हैं. बात करें लड़कियों के परफ्यूम लगाने की तो वो कई हिस्सों पर परफ्यूम लगाती हैं जिनके बारे में आपको जानकारी भी…
परफ्यूम (Perfume) का इस्तेमाल सभी करते हैं. इससे आपके पास से महक आने लगती हैं और आप खुद को फ्रेश महसूस करती हैं. बात करें लड़कियों के परफ्यूम लगाने की तो वो कई हिस्सों पर परफ्यूम लगाती हैं जिनके बारे में आपको जानकारी भी नहीं होगी.
लड़कियां परफ्यूम (Perfume) जैसी चीज़ें अपनी गर्दन और कलाइयों पर लगाती हैं. लेकिन परफ्यूम एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा करने से लोग शरीर के उस सबसे महत्वपूर्ण हिस्से को दरकिनार कर रहे हैं जहां इसे लगाने से वाकई खुशबू आती है.
जी हाँ, एक हिस्सा ऐसा भी है जहां पर परफ्यूम (Perfume) लगाने से महक और भी आती है. आइये जानते हैं उन जगहों को.
नाभि : शरीर का केंद्र यानी नाभि ऊष्मा (हीट) उत्सर्जित करती है. ऊष्मा उत्सर्जित करने वाला शरीर का कोई भी हिस्सा सुगंध को और बेहतर बना देता है और आपकी नाभि ठीक ऐसा ही करती है.
बाल : बालों में भी परफ्यूम का हल्का सा स्प्रे करना चाहिए क्योंकि बालों की लटें खुशबू को बहुत अच्छी तरह से संभाल लेती हैं और जैसे आप इधर-उधर जाते हैं खुशबू बिखरती रहती है. हालांकि ऐसा करने से आपके बालों के ड्राई होने का जोखिम पैदा हो जाता है.
कान : अपने कानों के पीछे परफ्यूम स्प्रे करने की बजाय कानों के ऊपर की ओर (टॉप) इसे थोड़ा सा लगाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे ड्राई होने की संभावना कम और ऑयली होने की ज्यादा हो जाएगी, जिससे खुशबू ज्यादा वक्त तक ठहरेगी.
शॉर्ट ड्रेस स्प्रे: छोटे कपड़े (शॉर्ट ड्रेस) पहनती हैं तो परफ्यूम लगाने का सबसे बेहतर तरीका अपनी पिंडलियों (पैर के पीछे का हिस्सा) में स्प्रे करना है, क्योंकि चलते वक्त आपके पैरों के बीच होने वाला घर्षण गर्मी पैदा करेगा जिससे खुशबू दिन भर आती रहेगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
