24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

गर्मी के मौसम में धूप, धूल, मिट्टी और पसीने की वजह से स्किन बेजान और मुरझाई दिखने लगती है। वहीं इस मौसम में टैनिंग और सनबर्न की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में स्किन को ठंडक पहुंचाने और हाइड्रेटेड रखने के लिए खीरे का…

24GhanteOnline
July 5, 2026
2 min read

गर्मी के मौसम में धूप, धूल, मिट्टी और पसीने की वजह से स्किन बेजान और मुरझाई दिखने लगती है। वहीं इस मौसम में टैनिंग और सनबर्न की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में स्किन को ठंडक पहुंचाने और हाइड्रेटेड रखने के लिए खीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। खीरा स्किन को नमी देता है। इसके अलावा ये सनबर्न को ठीक करे और एक्ने जैसी समस्या से भी निपटने में मदद करता है। साथ ही ये फेस पैक (Cucumber Face Pack) स्किन को चमकदार बना सकता है। यहां जानिए खीरे और चंदन से कैसे बनाएं फेस पैक।

फेस पैक (Cucumber Face Pack) बनाने के लिए क्या चाहिए


खीरा
गुलाब जल
चंदन पाउडर
बेसन

कैसे बनाएं फेस पैक (Cucumber Face Pack) 


इस फेस पैक (Cucumber Face Pack) को बनाने के लिए सबसे पहले खिरे को अच्छे से धो लें और फिर इस कद्दूकस कर लें। अब एक कटोरी में इसे निकाल लें फिर इसमें गुलाब जल मिलाएं। इसमें बेसन, चंदन पाउडर भी अच्छी तरह से मिला लें। अच्छे से मिक्स करें और फेस पैक तैयार है।

कैसे लगाएं फेस पैक (Cucumber Face Pack) 


इस फेस पैक (Cucumber Face Pack)  को लगाने के लिए चेहरे को अच्छे से साफ कर लें और फिर इस फेस पैक (Cucumber Face Pack) को लगा लें। 15 से 20 मिनट लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें। खीरे से बना ये फेस पैक (Cucumber Face Pack) स्किन को आराम और शांत करता है।

वहीं गुलाब जल नमी के लिए सबसे अच्छा है, जिससे स्किन फ्रेश और हाइड्रेटेड महसूस करती है। इसके अलावा बेसन धीरे-धीरे स्किन के डेड सेल्स को हटाता है और मुलायम बनाता है।

चंदन पाउडर स्किन की रंगत निखारने और काले धब्बों को हटाने में मदद करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।