24 घण्टे ऑनलाइन

गुलाबी होंठ पाने के लिए सोने से पहले करें ये काम

कैस्टर ऑयल (castor oil) यानी अरंडी का तेल न केवल बालों को मजबूत, हेल्दी और काला बनाना में मदद करता है बल्कि ये चेहरे और होंठों के लिए भी काफी फायदेमंद है। कैस्टर ऑयल (castor oil) का इस्तेमाल करके आप मुलायम और गुलाबी…

24GhanteOnline
January 28, 2026
2 min read

कैस्टर ऑयल (castor oil) यानी अरंडी का तेल न केवल बालों को मजबूत, हेल्दी और काला बनाना में मदद करता है बल्कि ये चेहरे और होंठों के लिए भी काफी फायदेमंद है। कैस्टर ऑयल (castor oil)  का इस्तेमाल करके आप मुलायम और गुलाबी होंठ (lips) पा सकते हैं। जानिए कैसे ये होंठों के लिए लाभकारी।

कैस्टर ऑयल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं।  जिसके कारण इसका इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है।  आप चाहे तो अपने होंठों को खूबसूरत और सॉफ्ट बनाने के लिए  केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करके नैचुरल कैस्टर ऑयल का यूज करें। इसका इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।


  • अरंडी के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो होंठों को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है। जिससे आपके होंठ काले होने से बच जाते हैं।

  • अरंडी के तेल में ओमेगा 6 फैटी एसिड होते हैं जो होंठों की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं और होंठों को मुलायम और चिकना बनाते हैं।

  • शरीर के अन्य भागों के विपरीत होंठ तेल का उत्पादन नहीं करते हैं, इसलिए होंठों की त्वचा पर कोई तेल ग्रंथि नहीं होती है। जिसके कारण वह जल्द ही रूखे हो जाते हैं। अरंडी का तेल होंठों को पर्याप्त रूप से नमीयुक्त और बंद रखने में मदद करता है।

  • कैस्टर ऑयल होंठों पर एंटी-एजिंग का काम करता है। नियमित उपयोग से होंठों के किनारे की महीन रेखाएं और झुर्रियां दूर हो जाती हैं।

  • अरंडी के तेल में विटामिन ई होता है जो होंठों को मुलायम, चिकना बनाने में मदद करता है।

  • अरंडी का तेल होंठों की डैमेज सेल्स की मरम्मत करता है और  होंठों की स्किन को ठीक करने में मदद करता है।


ऐसे करें इस्तेमाल


सोने जाने से पहले हर रात होठों पर थोड़ी मात्रा में अरंडी के तेल की मालिश करें। सुबह धो लें। आपको बहुत अच्छा रिजल्ट कुछ ही दिनों में नजर आ जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…