गर्मियों में इस फेसपैक को करें इस्तेमाल, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरुरत
कभी बारिश तो कभी तेज धूप इस तरह के बदलते मौसम में स्किन से संबंधित कई तरह की दिक्कतें होना बेहद आम बात है। खुजली, दानें और चिपचिपापन , मुहांसों जिससे चेहरे की रंगत खो जाती है। ऐसे में बार बार पार्लर जाना हर किसी के बस…
कभी बारिश तो कभी तेज धूप इस तरह के बदलते मौसम में स्किन से संबंधित कई तरह की दिक्कतें होना बेहद आम बात है। खुजली, दानें और चिपचिपापन , मुहांसों जिससे चेहरे की रंगत खो जाती है। ऐसे में बार बार पार्लर जाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को घर में मौजूद चीजों से छुटकारा पा सकती है।
केले और शहद का फेसपैक (Face Pack)
जैसे केले और शहद का फेसपैक (Face Pack) चेहरे की कई समस्याओं से निजात तो दिलाता ही है खो चुकी चमक को भी लौटाता है। इसके लिए एक केले को अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें दो चम्मच दही मिक्स कर लें। केले और दही को अच्छी तरह से मिक्स करके इसमें आधा चम्मच चंदन पाउडर मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगा लें। जब फेसपैक सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें।
केला और बेसन का फेसपैक (Face Pack)
इसके अलावा आप केला और बेसन का फेसपैक भी लगा सकती है। इसके लिए पके केले को मैश करके इसमें दो चम्मच बेसन मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर लगा लें। फेसपैक सूख जाए तो इसे धो लें। इस फेसपैक से चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है और निखार आता है।
केले और नीम का फेसपैक (Face Pack)
अगर आपके चेहरे पर किसी प्रकार के दाने या मुहासें है तो आप केले और नीम का फेसपैक इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए एक पके केले को मैश करके इसमें दस नीम की पत्तियों को अच्छे से पीसकर मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर लगा लें। करीब आधा घंटे के बाद इस फेसपैक को ठंडे पानी से धो लें।
इसके अलावा आप केले के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकती है। पके केले के छिलके को हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर रगड़ने से निखार और चेहरे पर ग्लो आता है। साथ ही यह स्किन को एक्सफोलिएट करते हुए डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
