24 घण्टे ऑनलाइन

Indian Air Force में नौकरी का गोल्डन चांस! अग्निवीर वायु पर आवेदन शुरू

भारतीय वायु सेना (IAF) में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। वायु सेना ने 6 जुलाई 2026 से दो अहम भर्तियों—एयरमैन ग्रुप 'Y' (मेडिकल असिस्टेंट) इंटेक 02/2027 और अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027—के लिए…

24GhanteOnline
July 6, 2026
3 min read

भारतीय वायु सेना (IAF) में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। वायु सेना ने 6 जुलाई 2026 से दो अहम भर्तियों—एयरमैन ग्रुप 'Y' (मेडिकल असिस्टेंट) इंटेक 02/2027 और अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027—के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इच्छुक अभ्यर्थी 6 जुलाई (सुबह 11 बजे) से 26 जुलाई 2026 (रात 11 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दोनों भर्तियों की ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित होगी।

दो प्रमुख भर्तियां

भर्ती सेवा अवधि पात्र उम्मीदवार
एयरमैन ग्रुप 'Y' (मेडिकल असिस्टेंट) 20 वर्ष (आवश्यकता अनुसार बढ़ाई जा सकती है) भारतीय पुरुष एवं नेपाल के गोरखा नागरिक
अग्निवीर वायु 4 वर्ष अविवाहित भारतीय पुरुष एवं महिला उम्मीदवार

एयरमैन ग्रुप 'Y' (मेडिकल असिस्टेंट) भर्ती

यह भर्ती अग्निपथ योजना के तहत नहीं, बल्कि नियमित एयरमैन भर्ती है। चयनित अभ्यर्थियों को दीर्घकालिक सेवा के साथ वेतन, भत्ते, चिकित्सा सुविधा, सरकारी आवास, राशन और अन्य सरकारी लाभ मिलेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 6 जुलाई 2026 (सुबह 11 बजे)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2026 (रात 11 बजे)
  • ऑनलाइन परीक्षा: 22 एवं 23 सितंबर 2026

शैक्षणिक योग्यता

10+2 (स्टैंडर्ड एंट्री)
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों के साथ 10+2 उत्तीर्ण।
  • न्यूनतम 50% कुल अंक तथा अंग्रेजी में 50% अंक अनिवार्य।

वोकेशनल एंट्री

  • संबंधित विषयों के साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स।
  • न्यूनतम 50% अंक आवश्यक।
फार्मेसी एंट्री
  • 10+2 (PCB) के साथ डिप्लोमा इन फार्मेसी / बी.फार्मा / बीएससी (फार्मेसी)।
  • न्यूनतम 50% अंक।
  • राज्य फार्मेसी काउंसिल या PCI में वैध पंजीकरण अनिवार्य।

आयु सीमा

10+2 अभ्यर्थी

  • केवल अविवाहित पुरुष
  • जन्म: 1 जुलाई 2006 से 1 जुलाई 2010
  • नामांकन के समय अधिकतम आयु: 21 वर्ष

फार्मेसी अभ्यर्थी

अविवाहित

  • जन्म: 1 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2008

विवाहित

  • जन्म: 1 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2006
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष

शारीरिक मानक

  • न्यूनतम लंबाई: 152 सेमी
  • सीना: 77 सेमी, कम से कम 5 सेमी विस्तार
  • दृष्टि: 6/36, चश्मे से 6/6 तक सुधरने योग्य
  • LASIK/PRK सर्जरी वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं
  • कम से कम 14 डेंटल पॉइंट्स
  • सामान्य श्रवण क्षमता अनिवार्य

चयन प्रक्रिया

फेज-1

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा

फेज-2

  • 1.6 किमी दौड़
  • पुश-अप्स
  • सिट-अप्स
  • स्क्वैट्स
  • एडैप्टेबिलिटी टेस्ट-I
  • एडैप्टेबिलिटी टेस्ट-II

फेज-3

  • विस्तृत मेडिकल परीक्षण

वेतन

  • प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड: ₹14,600 प्रति माह
  • प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शुरुआती वेतन: ₹26,900 प्रति माह (भत्तों सहित)
  • प्रारंभिक सेवा अवधि: 20 वर्ष
  • आवश्यकता अनुसार सेवा 57 वर्ष की आयु तक बढ़ाई जा सकती है।

मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं

  • निःशुल्क चिकित्सा सुविधा
  • सरकारी आवास
  • राशन
  • यूनिफॉर्म
  • CSD कैंटीन सुविधा
  • 60 दिन वार्षिक अवकाश
  • 30 दिन कैजुअल लीव
  • ₹62.5 लाख का ग्रुप इंश्योरेंस

यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो भारतीय वायु सेना में स्थायी और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।








इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…