प्रमुख सचिव और सचिव नगर विकास ने कुम्भ क्षेत्र की साफ-सफाई, शौचालयों की स्वच्छता का लिया जायजा
प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग महाकुम्भ - 2025 (Maha Kumbh) को भव्य, दिव्य और स्वच्छ बनाने के लिए नगर विकास विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) व…
प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग महाकुम्भ - 2025 (Maha Kumbh) को भव्य, दिव्य और स्वच्छ बनाने के लिए नगर विकास विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) व सचिव/निदेशक अनुज कुमार झा (Anuj Jha) ने प्रयागराज में कैम्प करते हुए एक-एक व्यवस्थाओं का स्वयं जायजा ले रहे हैं। मंगलवार को सुबह सचिव झा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए मेला मार्ग, टॉयलेट, स्नान घाट, नदी के तटों पर साफ़ सफ़ाई का जायजा लिया। उन्होंने सफाई मित्रों से संवाद करते हुए व्यवस्था को चाकचौबंद बनाये रखने के निर्देश दिए। साथ ही नदियों व घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किये गए फूल, माला, पूजा सामग्री आदि को निरंतर हटाने के भी निर्देश दिए।
सचिव अनुज झा (Anuj Jha) ने महाकुम्भ मेला क्षेत्र व निकटतम निकायों में स्वच्छता, रैन बसेरे, शौचालय जैसी अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं को व्यवस्थित रखने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शौचालयों की डिस्लजिंग की व्यवस्था के साथ ही निकटतम निकायों से भी मोबाइल टाॅयलेट की व्यवस्था पूर्ण रखें। मेला क्षेत्र के सभी सेक्टर्स में डस्टबिन, शौचालय की व्यवस्था एवं साफ-सफाई, रोड स्वीपिंग आदि का निरीक्षण किया जा रहा।
उन्होंने (Anuj Jha) शौचालयों की जेट स्प्रे से निरंतर सफाई, नियमित डिस्लजिंग, खराब शौचालयों को तत्काल व्यवस्थित करने, शौचालयों व मूत्रालयों का स्थान व दूरी की जानकारी देने वाले बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए।
कल महाकुंभ आएंगे पीएम मोदी, इतने बजे पवित्र संगम में करेंगे स्नान
सचिव झा (Anuj Jha) ने महाकुंभ क्षेत्र के विभिन्न सेक्टर्स में लगाये गए अतिरिक्त अधिकारियों से स्वयं उपस्थित रहकर 24 घंटे साफ-सफाई की व्यवस्था का निरिक्षण करने के निर्देश दिए। सफाई मित्रों द्वारा हर घंटे पर गार्बेज पिंकिग, रोड स्वीपिंग कराते हुए मेला क्षेत्र में गार्बेज प्वांइट्स डेवलप न होने देने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ के तीन स्नान उपरांत मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने सराहना की है। वहीं महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त बनाने में श्रद्धालुओं के साथ ही अखाड़ों ने भी पूर्ण सहयोग दिया है। प्लास्टिक प्लेट व ग्लास के स्थान पर दोना-पत्तल का वितरण व उपयोग कराया गया है।
सचिव झा (Anuj Jha) ने शौचालयों तथा कुंभ क्षेत्र के घाटों में सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए तैनात एस.एम.ओ. एवं सी.आई. के साथ बैठक कर गार्बेज कलेक्शन कर नजदीकी एमआरएफ एवं एसडब्लूएम प्लांट पर उनके त्वरित निस्तारण के लिए भेजने के निर्देश दिये।
निरिक्षण के दौरान सचिव अनुज झा के साथ अपर निदेशक (प/क) डॉ. असलम अंसारी, नगर निगम प्रयागराज के जोनल ऑफिसर संजय ममगाई समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
