24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ में जल्द शुरू होगी एक और हेलीकाप्टर सेवा

महाकुंभनगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) में उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से भी जल्द हेलीकाप्टर सेवा शुरू की जाएगी, जिसका ट्रायल हो चुका है। श्रद्धालु आसमान की ऊंचाइयों से महाकुम्भ के दर्शन के साथ-साथ राज्य…

24GhanteOnline
January 22, 2025
3 min read

महाकुंभनगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) में उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से भी जल्द हेलीकाप्टर सेवा शुरू की जाएगी, जिसका ट्रायल हो चुका है। श्रद्धालु आसमान की ऊंचाइयों से महाकुम्भ के दर्शन के साथ-साथ राज्य की समृद्ध प्राकृतिक विरासत से परिचित होंगे। महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को जॉय राइड का आनंद देने के लिए पहले से एक हेलीकाप्टर संचालित किया जा रहा है।

बोट क्लब के पास स्थित हेलीपोर्ट से संचालित होगी सेवा


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में ईको टूरिज्म को शिखर पर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पर्यटकों की रुचि को देखते हुए ईको टूरिज्म डेवलमेंट बोर्ड ने एक समझौत किया है। यह सेवा महाकुम्भ नगर में बोट क्लब के पास स्थित हेलीपोर्ट से संचालित होगी। पर्यटक 1296 रुपए में 7-8 मिनट तक भ्रमण करेंगे। इसकी बुकिंग बोर्ड की वेबसाइट www.upecoboard.in से की जा सकती है। हेलीकाप्टर में उड़ान के साथ ही प्रदेश के महत्वपूर्ण ईको साइट्स के बारे में विभिन्न माध्यमों से पर्यटकों को बताया जाएगा।

प्रदेश धार्मिक, आध्यात्मिक के साथ प्राकृतिक रूप भी समृद्ध


जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश धार्मिक आध्यात्मिक रूप से जितना महत्वपूर्ण है उतना ही प्राकृतिक रूप से भी। भारत के स्वीट्जरलैंड के नाम से विख्यात सोनभद्र, जहां पर 1400 मिलियन वर्ष पुराना सलखन फासिल्स पार्क जैसे कई आकर्षण हैं। रानी टाइगर रिजर्व, दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी, पीलीभीत टाइगर रिजर्व सहित अनेकों आकर्षण हैं जो तीर्थ नगरी से मामूली दूरी पर स्थित है।

ईको टूरिज्म बोर्ड की ओर से महाकुम्भ (Maha Kumbh) में 3250 वर्गफीट में लगाई प्रदर्शनी में इन सभी आकर्षणों को प्रदर्शित किया जा रहा है, ताकि पर्यटक इन स्थानों पर भी भ्रमण के लिए आकर्षित हों। प्रदर्शनी में आगंतुकों के लिए ईको टूरिज्म सेल्फ़ी पॉइंट्स, वर्चुअल रियलिटी डोम, ईकोटूरिज्म डेस्टिनेशंस एवं ईकोटूरिज्म विकास बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रस्तुत किया जाएगा। ईकोटूरिज्म से संबंधित विभिन्न हितधारकों द्वारा प्रचार, प्रसार एवं जानकारी प्रदान की जाएगी।

अच्छी कनेक्टिविटी देने के लिए निरंतर प्रयास


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि हम पर्यटन स्थलों पर अच्छी कनेक्टिविटी देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के लिए हेली सर्विस का संचालन किया जा रहा है। चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा लखनऊ से 5000 रुपये में पर्यटक दुधवा पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से जहां 4 घंटे से अधिक समय लगता है वहीं वायुमार्ग से एक घंटे में ही यात्रा पूरी होगी। आप www.up.flyola.in और www.upecoboard.in पर बुकिंग कर सकते।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…