24 घण्टे ऑनलाइन

'छोटे सरकार' ने जेल से बाहर आते ही किया बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात

पटना: बिहार की राजनीति में 'छोटे सरकार' के नाम से चर्चित मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) ने पटना के बेऊर जेल से रिहा होते ही बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री…

24GhanteOnline
August 6, 2025
2 min read

पटना: बिहार की राजनीति में 'छोटे सरकार' के नाम से चर्चित मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) ने पटना के बेऊर जेल से रिहा होते ही बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी से लड़ेंगे। बुधवार को हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अनंत सिंह (Anant Singh) जेल से बाहर आए। बाहर आते ही उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि “नीतीश ने जनता के लिए हर काम किया है और आगे भी करेंगे। वह अभी 25 साल तक और काम करेंगे।”

अनंत सिंह (Anant Singh) ने दावा किया कि वह 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र मोकामा से ही लड़ेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि वह जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, हालांकि उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से इस संबंध में अभी कोई बात नहीं हुई है।

अनंत सिंह (Anant Singh) बोले- तेजस्वी यादव को चुनाव में 15 सीट भी नहीं आएगा


अनंत सिंह (Anant Singh) ने कहा कि तेजस्वी यादव को कुछ भी आता जाता नहीं है। वह बेवजह युवा बनकर बिहार भर में घूम रहे हैं। अनंत सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को चुनाव में 15 सीट भी नहीं आएगा। पूर्व विधायक ने कहा कि 6 साल पहले वे सांसद बनना चाहते थे, लेकिन अब उनकी इच्छा मर चुकी है और अब वह सांसद नहीं बनना चाहते हैं, केवल विधायक बनकर संतुष्ट रहेंगे।

किस मामले में हुई थी गिरफ्तारी?


अनंत सिंह (Anant Singh) की गिरफ्तारी पंचमहला थाना क्षेत्र में दर्ज 5/2025 केस (सोनू-मोनू केस) को लेकर हुई थी। इस मामले में उन पर हत्या की साजिश रचने, फायरिंग करवाने और आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने बताया कि यह केस सोनू-मोनू गैंग के साथ आपसी रंजिश को लेकर दर्ज किया गया था, जिसमें अनंत सिंह की संलिप्तता सामने आई थी।

हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जैसे ही वे जेल से बाहर आए, समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। अनंत सिंह के इस ऐलान से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…