24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में रोजाना करें आंवला का सेवन, बढ़ जाएगी इम्युनिटी

सर्दी लगभग आ चुकी है। इस मौसम में आंवले (Amla) का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये पोषक तत्वों का एक पावरहाउस हैं। आंवला विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। ये एक इम्युनिटी बूस्टर है।…

24GhanteOnline
January 1, 2026
3 min read

सर्दी लगभग आ चुकी है। इस मौसम में आंवले (Amla) का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये पोषक तत्वों का एक पावरहाउस हैं। आंवला विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। ये एक इम्युनिटी बूस्टर है। आंवला अपने एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसे सबसे शक्तिशाली फलों में से एक माना जाता है। आइए जानें इसके स्वास्थ्य लाभ और किन तरीकों से आप आंवले का सेवन कर सकते हैं।

आंवले (Amla) का सेवन इम्युनिटी को बढ़ावा देने में मदद करता है। आंवला अपने औषधीय गुणों के लिए सालों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। ये न केवल संक्रमण, सर्दी और खांसी को रोकने के लिए इम्युनिटी बढ़ाता है। ब्लकि ये डायबिटीज, कैंसर, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की समस्याओं को दूर रखता है। ये बालों का झड़ना कम करता है।

आयुर्वेद में आंवला को आमलकी कहा जाता है। ये शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। आंवला शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। क्रोमियम की उच्च सामग्री के कारण ब्लड शुगर के स्तर में स्पाइक्स को रोकता है। ताजा आंवला का सेवन इंसुलिन में सुधार करता है। इस प्रकार ये बल्ड सुगर लेवल को कंट्रोल करता है।

सर्दियों में बहुत से लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। आंवला पाचन संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये थायरॉइड, आंखों की रोशनी में सुधार, एसिडिटी और वजन कम करने में मदद करता है।

चूर्ण

1 चम्मच आंवला चूर्ण को आप सुबह खाली पेट 1 चम्मच शहद या गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।

जूस

आंवले के रस को सुबह सबसे पहले गर्म पानी के साथ मिलाकर सेवन करने से लाभ होता है।

च्यवनप्राश

च्यवनप्राश की मुख्य सामग्री आंवला है। आप 1 चम्मच च्यवनप्राश को गर्म पानी के साथ सुबह खाली पेट या भोजन के दो घंटे बाद ले सकते हैं।

आंवला मुरब्बा और अचार

आप इस सर्दी में बाजार से ताजे आंवले लेकर आंवला मुरब्बा या अचार बना सकते हैं। आप रोजाना इसका आंनद ले सकते हैं।

आंवला फल

आप रोजाना 1 से 2 आंवला का सेवन कर सकते हैं।

आंवला कैंडी

आप आंवले को टुकड़ों में काटकर धूप में सुखा सकते हैं। एक बार जब वे पर्याप्त रूप से सूख जाए तो आप इसे स्टोर कर सकते हैं। इनका सेवन आप रोजाना कैंडीज के रूप में कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…