प्रदूषण से भी बचाता है आंवला
आंवला (Amla) को सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पोषक हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सेहत से जुड़ी परेशानियों में आवंला किसी रामबाण से कम नहीं है। विटामिन सी, आयरन, और कई अन्य…
आंवला (Amla) को सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पोषक हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सेहत से जुड़ी परेशानियों में आवंला किसी रामबाण से कम नहीं है। विटामिन सी, आयरन, और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आंवला आयरन की कमी, एनीमिया या कम हीमोग्लोबिन जैसी कई समस्याओं में बेहद कारगर है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाने और फेफड़ों को वायु प्रदूषण से बचाने में मदद करता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आंवला से होने वाले कई खास फायदों के बारे में बताएंगे।
- आंवला (Amla) में फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत होती है। यह हमारे शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थों यानी टॉक्सिन को बाहर निकालने में मददगार होता है।
- आंवला के सेवन से हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, जिससे कई बिमारियां दूर रहती हैं। इसे खाने से सर्दी-जुकाम, अल्सर और पेट के इंफ्केशन से राहत मिलती है।
- डायबिटीज यानी शुगर के मरीजों के लिए भी आंवला बेहद फायदेमंद है। आंवले में पाए जाने वाला क्रोमियम रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखता है। इन्हीं गुणों के कारण डायबिटीज के मरीजों को आंवला खाने की सलाह दी जाती है।
- आंवला का सेवन आंखों के लिए भी बेहद गुणकारी है। मोतिया बिंद, कलर ब्लाइंडनेस या कमजोर नजर वालों के लिए आंवाला बेहद फायदेमंद है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
- सर्दियों में अक्सर डैंड्रफ यानी रुसी की समस्या हो जाती है। इस समस्या से निजात के लिए अपनी डाइट में आंवला जरूर शामिल करें। आंवला के सेवन से बालों और त्वचा की गुणवत्ता में सुधार आता है।
- आंवला की मदद से एसिडिटी और पाचन की समस्या भी ठीक की जा सकती है। जिन लोगों को पेट में अल्सर की समस्या है वो भी आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आंवला में खून को साफ करने के गुण होते हैं। इसका सेवन त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा है। आंवला चेहरे को साफ कर निखार लाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
