24 घण्टे ऑनलाइन

फेस के अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाएगा एलोवेरा

लड़की की खूबसूरती के अपने एक अलग मायने होते हैं, लेकिन ऐसे में जब चेहरे (Unwanted Hair) पर बाल आ जाते हैं तो वह खासा परेशान हो जाती हैं। बालों को हटाने के लिए थ्रेडिंग का सहारा लेती हैं, तो कई लोग ब्लीच, हेयर रिमूवर…

24GhanteOnline
February 12, 2026
3 min read

लड़की की खूबसूरती के अपने एक अलग मायने होते हैं, लेकिन ऐसे में जब चेहरे (Unwanted Hair) पर बाल आ जाते हैं तो वह खासा परेशान हो जाती हैं। बालों को हटाने के लिए थ्रेडिंग का सहारा लेती हैं, तो कई लोग ब्लीच, हेयर रिमूवर क्रीम, वैक्स आदि य़ूज करती हैं। हालांकि इनसे बाल तो साफ हो जाते हैं लेकिन कई बार यह काफी दर्द का कारण बन जाता है। ऐसे में आपको समझ नहीं आता हैं कि आखिर कैसे इन बालों से छुटकारा पाएं। ऐसे में आप चाहे तो एलोवेरा (Aloe vera) का इस्तेमाल कर सकती हैं।

शरीर में अधिक अनचाहे बाल होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार अधिक दवाओं के सेवन के कारण हार्मोंस अंसुतलित हो जाते हैं जिसके कारण भी अनचाहे बाल हो सकते हैं। जानिए अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय।

एलोवेरा सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें  एंटी एजिंग गुण और एंटीआक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को मॉश्चराइज करने के साथ-सााथ पिंपल, झाईयां, झुर्रियों जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। जानिए कैसे पाएं अनचाहे बालों से छुटकारा।

एलोवेरा और सरसों का तेल


एक बाउल में एक चौथाई चम्मच बेसन, 4 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने शरीर पर जहां भी  हेयर हो वहां पर लगा लें। पेस्ट को बालों की ग्रोथ से उल्टी ओर लगायें। करीब 15-20 मिनट सूखने के बाद साफ कर लें।  इसके बाद साफ पानी से धो लें। फिर ऑलिव ऑयल को मॉइस्चराइजर के रूप में लगाकर मसाज कर लें। सप्ताह में 3 बार ऐसा करें। आपको फर्क खुद नजर आ जाएगा।

एलोवेरा और पपीता


पपीता में पैपेन एंजाइम होता है जो बालों की ग्रोथ को कम देता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक बाउ, ल में 1-2 चम्मच पपीता, आधा चम्मच हल्दी, 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 2 चम्मच बेसन डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे अनचाहे बालों में लगाकर हल्के हाथों से विपरीत दिशा में रगड़ें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार ऐसा करें।

एलोवेरा और अंडा


एलोवेरा और अंडा भी अनचाहे बालों से छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए 1 अंडे का सफेद भाग लें और उसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिला दें। इसके बाद कॉटन की मदद से बालों में अच्छी तरह से लगा लें। सुख जाने के बाद धीरे से विपरीत दिशा में खींच लें। इसके बाद गीली तौलिया से साफ कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…