बालों की सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है ये जादुई ऑयल
आयुर्वेद की बात करें तो उसमें एलोवेरा (Aloe vera) को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया हैं। एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से युक्त एलोवेरा में विटामिन्स, मिनरल्स, एमिनो एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन…

आयुर्वेद की बात करें तो उसमें एलोवेरा (Aloe vera) को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया हैं। एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से युक्त एलोवेरा में विटामिन्स, मिनरल्स, एमिनो एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन और बालों को बहुत फायदा पहुंचाने का काम करते है। अच्छी स्किन और बालों को बेहतर बनाने के लिए एलोवेरा जेल (Aloe vera Gel) की जगह इसके तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। यह तेल इस पौधे से नहीं निकलता, बल्कि आपको इसे अन्य प्रकार के तेल के साथ मिलाकर बनाना होगा। ऐसे में आज हम आपको एलोवेरा ऑयल बनाने और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...
# डैंड्रफ की समस्या में फायदेमंद
डैंड्रफ या बालों में रूसी की समस्या को दूर करने के लिए एलोवेरा ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल स्कैल्प से डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे आप नेचुरल हेयर क्लींजर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नियमित रूप से बालों में एलोवेरा ऑयल लगाने से आपको फायदा मिलता है।
# बालों में कंडीशनर का करें काम
फ्रिज़ बाल अधिक टूटते हैं और इसे रोकने के लिए आपको अपने बालों को कंडीशन करने की जरूरत होती है। एलोवेरा आपके बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है। इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो आपके स्कैल्प के प्राकृतिक तेल को बनाए रखते हैं और आपके बालों को मुलायम रखते हैं।
# बालों को मजबूत और घना बनाए
बालों को मजबूत और घना व लंबा बनाने के लिए एलोवेरा ऑयल का इस्तेमाल बहुत उपयोगी होता है। इसमें मौजूद गुण बालों के विकास को तेजी देने का काम करते हैं। एलोवेरा में मिनरल्स और कुछ एंजाइम पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत और लंबा बनाते हैं। आप रोजाना बालों और स्कैल्प की एलोवेरा ऑयल से मालिश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा।
# बालों को मॉइस्चराइज करने में उपयोगी
बालों को मॉइस्चराइज करने के लिए एलोवेरा ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण बालों को हाइड्रेट रखते हैं और इससे आपके बाल जल्दी टूटते नहीं है। बालों को रुखा और बेजान होने से बचाने के लिए भी एलोवेरा ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।
# बालों का झड़ना कम करता है
बालों का झड़ना सबसे आम समस्याओं में से एक है। लगभग सभी इस समस्या का सामना करते हैं। एलोवेरा बालों के झड़ने और बालों के झड़ने को रोकने के लिए जाना जाता है। ये आपके बालों को मजबूत बनाता है और बालों को झड़ने से रोकता है।
# फंगल इंफेक्शन से बचाव करता है
एलोवेरा में एंटीफंगल और ऐंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प पर खुजली और जलन को दूर करने के लिए जाने जाते हैं। एलोवेरा के तेल के इस्तेमाल से स्कैल्प में होने वाले फंगल इंफेक्शन से बचाव होता है। ये स्कैल्प पर फंगस के विकास को कम करता है जिससे संक्रमण होता है।
# स्किन को बनाए ग्लोइंग
स्किन का ग्लो या चमक बढ़ाने के लिए एलोवेरा ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन और अन्य गुण स्किन को पोषण देने का काम करते हैं। आप स्किन की एलोवेरा जेल से मालिश कर सकते हैं।
# ड्राई स्किन में फायदेमंद
स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए एलोवेरा ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण स्किन को हेल्दी बनाते हैं। ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए एलोवेरा ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।
# दाग-धब्बों को हटाने में फायदेमंद
स्किन से दाग-धब्बों को दूर करने में एलोवेरा ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स स्किन को पोषण देने के अलावा स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को भी दूर करते हैं।
# एंटी एजिंग गुण
ओसीमम ऑयल में एलोवेरा ऑयल को मिलाकर स्किन पर लगाने से पिम्पल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा एजिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए टी ट्री आयल में एलोवेरा ऑयल को मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है।
# कैसे बनाएं एलोवेरा ऑयल
घर पर एलोवेरा का तेल बनाने के लिए सबसे पहले आप इसके पत्तों को साफ करके काट लें। इसके बाद इसका जेल निकालकर इसे मिक्सर में अच्छी तरह से फेंटे। अब एक पैन में नारियल का तेल लेकर इसे गर्म करके इसमें एलोवेरा जेल डालें। इसे गर्म करने पर धीरे-धीरे तेल निकलना शुरू होगा। अब इसे छान लें और किसी साफ बोतल में स्टोर करें। एलोवेरा के साथ जैतून का तेल, जोजोबा तेल, अरंडी या नारियल का तेल मिलाया जा सकता है। लेकिन आप चाहें तो इसमें नारियल का तेल मिक्स कर सकती हैं क्योंकि वह हर घर में इस्तेमाल किया जाने वाला एक साधारण सा तेल है। चूंकि एलोवेरा और नारियल तेल दोनों ही विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं, इसलिए इनका मिश्रण आपकी त्वचा और बालों की कोशिकाओं को फिर से जीवंत करता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
