24 घण्टे ऑनलाइन

त्वचा पर निखार लाने का काम करेंगे एलोवेरा से बने ये फेसपैक

हर महिला की यह चाहत होती है कि वह बेहद खूबसूरत लगे। इसके लिए वह कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। आपने देखा होगा कि आजकल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में एलोवेरा (Aloe Vera) का बहुत इस्तेमाल किया जाता हैं क्योंकि…

24GhanteOnline
September 7, 2025
4 min read

हर महिला की यह चाहत होती है कि वह बेहद खूबसूरत लगे। इसके लिए वह कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। आपने देखा होगा कि आजकल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में एलोवेरा (Aloe Vera) का बहुत इस्तेमाल किया जाता हैं क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड्स, एंजाइम्स, मिनरल्स, विटामिन और स्टेरोल्स पाए जाते हैं जो स्किन को पोषण देने का काम करते हैं। ऐसे में जरा सोचिए कि सीधे ही स्किन पर एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाएं तो कितना फायदा होगा। एलोवेरा में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण और अन्य पोषक तत्व स्किन को झुर्रियों और इन्फेक्शन आदि से भी बचाने का काम करते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको एलोवेरा (Aloe Vera) से बने कुछ घरेलू फेसपैक की जानकारी देने जा रहे हैं जो चेहरे पर निखार लाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

एलोवेरा और नींबू से बना फेसपैक (Aloe Vera Face Pack) 

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको नींबू के रस और एलोवेरा जैल की जरूरत होगी। आप एलोवेरा का ताजा गूदा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा का ताजा गूदा असल में जैल से ज्यादा बेहतर तरीके से असर दिखाता है। फेस पैक बनाने के लिए 1-2 चम्मच एलोवेरा लें और उसमें बराबर मात्रा में नींबू का रस मिला लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें। त्वचा चमक जाएगी।

एलोवेरा और गुलाब जल से बना फेसपैक (Aloe Vera Face Pack) 

गुलाब जल के साथ मिलकर बने एलोवेरा फेस पैक के फायदे दोगुने होते हैं। जहां एक ओर एलोवेरा त्वचा को मुलायम और नम बनाए रखने में मदद कर सकता है, वहीं, दूसरी ओर गुलाब जल त्वचा को संक्रमण के कारण हुई सूजन से आराम दिला सकता है। माना जाता है कि गुलाब जल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके लिए गुलाब जल और एलोवेरा जेल को एक बाउल में मिला लें। अब इसे अपने हाथों से चेहरे पर लगाएं। अंत में ठंड़े पानी से चेहरा धोएं और साफ तौलिये से थपथपा कर पोंछे।

एलोवेरा और दही से बना फेसपैक (Aloe Vera Face Pack) 

दही और एलोवेरा से बने फेस पैक का इस्तेमाल भी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इन दोनों में मौजूद गुण स्किन को दाग-धब्बे और मुहांसे से मुक्त कराने और स्किन की चमक बढ़ाने का काम करते हैं। घर पर दही और एलोवेरा फेस मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले आप दो चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें एक चम्मच दही और आधा चम्मच शहद मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाने के बाद आप स्किन पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा और मसूर की दाल से बना फेसपैक (Aloe Vera Face Pack) 

मसूर की दाल का फेस पैक चेहरे के बंद छिद्रों यानी क्लोग्ड पोर्स को फिर से खोलने के लिए लगाया जाता है। एलोवेरा मिलाकर भी इस फेस पैक को बनाया जा सकता है। एक कटोरी लें और उसमें एलोवेरा जैल मिला लें और साथ ही एक चम्मच मसूर की दाल डालें और टमाटर का रस मिलाएं। पेस्ट बनाने के लिए पानी डालें और बस तैयार है आपका फेस पैक। इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। चेहरा एक्सफोलिएट भी हो जाएगा जिससे डेड स्किन सेल्स छूटने लगेंगे।

एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी से बना फेसपैक (Aloe Vera Face Pack) 

एलोवेरा के साथ बने मुत्लानी मिट्टी फेस पैक का उपयोग करने से त्वचा को दो तरह से फायदा मिल सकता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोख सकती है और गंदगी निकालकर त्वचा को साफ रखने में मदद कर सकती है। वहीं, दूसरी ओर एलोवेरा में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण, त्वचा को बैक्टीरिया से बचाकर स्किन को साफ रखने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में एलोवेरा जेल और मुल्तानी मिट्टी मिला लें। अब इस मिश्रण में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। लगभग 15-20 मिनट सूखने से बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

एलोवेरा और हल्दी से बना फेसपैक (Aloe Vera Face Pack) 

हल्दी का इस्तेमाल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी और एलोवेरा में मौजूद गुण स्किन को एक्ने, पिगमेंटेशन और झुर्रियों जैसी गंभीर परेशानी से बचाने का काम करते हैं। एलोवेरा और हल्दी का फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में एक चुटकी हल्दी लें और इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल के साथ एक चम्मच शहद मिला लें। अब इसमेन गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। इसका इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…